फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   boy died and brother injured after currunt flow in handpump

हैंडपंप में उतरे करंट ने ली किशोर की जान, बचाने को आए भाई और चाचा झुलसे

Thu, 18 May 2017 07:53 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही
ब्यूरो,अमर उजाला,भदोही Updated Thu, 18 May 2017 07:53 PM IST
विज्ञापन
boy died and brother injured after currunt flow in handpump
भदोही में हादसा - फोटो : self
भदोही जिले के बनियापुर(पाही) गांव में गुरुवार को हैंडपंप में उतरे करंट की चपेट में आने से एक किशोर की मौत हो गई। किशोर को बचाने के लिए दौड़े भाई और चाचा भी हैंडपंप के संपर्क में आते ही झुलस गए।
विज्ञापन


 उक्त हैंडपंप में सबमर्सिबल पंप भी लगा था और 17 वर्षीय किशोर आकाश इस बात से अनभिज्ञ था कि बिजली का तार हैंडपंप को छू रहा है। घटना देख उसके चाचा और चचेरे भाई भी उसे बचाने के लिए दौड़े लेकिन हैंडपंप के संपर्क में आते ही झुलस गए। घटना से गांव कोहराम मच गया।
विज्ञापन


अमरनाथ यादव के घर के सामने हैंडपंप लगा हुआ है। अपनी सुविधा के लिए उन्होंने उसमें सबमर्सिबल पंप भी लगा लिया है। गुरुवार को हैंडपंप से पानी लेने गई एक महिला ने करंट का झटका लगने की बात कही थी लेकिन किसी ने गंभीरता से नहीं लिया। आकाश के मन में आया कि वह चेक करे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडपंप पर पहुंच कर कपड़ा टांगने के लिए खीचें गए लोहे के तार को जैसे ही छुआ उसे जोर का झटका लगा और तार से चिपक गया। यह सब कुछ देखकर उसे बचाने के लिए उसका चचेरा भाई 22 वर्षीय मुकेश और 60 वर्षीय चाचा दयाराम भी भाग कर पहुंचे लेकिन वे आकाश को बचा तो नहीं सके खुद भी करंट की जद में आकर झुलस गए।


मौके पर जुटे ग्रामवासियों ने बांस बल्ली की मदद से किसी तरह तीनों को तार की चपेट से निकाला और तीनों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया लेकिन तब तक आकाश दम तोड़ चुका था जबकि झुलसे चचेरे भाई और चाचा का उपचार हो रहा था और खतरे के बाहर थे। 



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed