{"_id":"680b7c86f29fbbf21d03a2a4","slug":"boy-dead-body-found-hanging-from-tree-in-varanasi-2025-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: बरात देखने के लिए घर से निकला था किशोर, सुबह फंदे से लटकता मिला शव; हत्या की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: बरात देखने के लिए घर से निकला था किशोर, सुबह फंदे से लटकता मिला शव; हत्या की आशंका
Fri, 25 Apr 2025 05:44 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Fri, 25 Apr 2025 05:44 PM IST
सार
Varanasi Latest News: वाराणसी जिले में किशोर का शव फंदे से लटकता मिला। घटना को लेकर परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
नीलमणि उर्फ नीलू की फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले के मिर्जामुराद क्षेत्र के खोंचवा गांव में शुक्रवार को पानी टंकी के पास एक नीम के पेड़ से 16 वर्षीय किशोर का शव लटकता हुआ मिला। शव देख ग्रामीण हैरान रह गए। घटना की सूचना गांव में आग की तरह फैल गई।
विज्ञापन
मृतक की शिनाख्त नीलमणि उर्फ नीलू (16) के रूप में हुई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची मिर्जामुराद पुलिस ने किशोर के शव को नीचे उतरवाया और कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव व फॉरेंसिक टीम व डॉग स्क्वायड टीम ने छानबीन की। मृतक के पिता भाईलाल ने बताया कि नीलमणि उर्फ 'नीलू' कक्षा 10वीं का छात्र था। गुरुवार की रात में गांव में बरात देखने गया था। जिसके बाद घर नहीं लौटा। इधर, शुक्रवार की सुबह पेड़ से लटकता शव मिला। उसने बेटे की हत्या की आशंका जताई।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Varanasi News: बीएचयू के डेयरी में कर्मचारी ने फंदे से लटककर दी जान, सुसाइड नोट में बताई ये वजह
इधर, थाना प्रभारी सुधीर कुमार त्रिपाठी ने बताया कि मृतक के पिता भैयालाल ने तहरीर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट होगा। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा व क्षेत्र स्थित डंगहरिया गांव स्थित एक इंटर कॉलेज का छात्र बताया गया।
इसे भी पढ़ें; मिर्जापुर में भीषण हादसा: टक्कर के बाद ट्रक और हाइवा में लगी आग, जिंदा जला चालक; भाई मौत से लड़ रहा जंग