फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mirzapur News ›   Major accident in Mirzapur driver burnt to death one injured after truck and Hiva collision and caught fire

मिर्जापुर में भीषण हादसा: टक्कर के बाद ट्रक और हाइवा में लगी आग, जिंदा जला चालक; भाई मौत से लड़ रहा जंग

Fri, 25 Apr 2025 11:22 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।
अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 25 Apr 2025 11:22 AM IST
सार

Mirzapur News: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में बड़ा हादसा हुआ। ट्रक और हाइवा की टक्कर के बाद दोनों वाहनों में आग लगी। इस दौरान ट्रक चालक की जलकर मौत हो गई। जबकि उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गया। 

विज्ञापन
Major accident in Mirzapur driver burnt to death one injured after truck and Hiva collision and caught fire
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त वाहन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिर्जापुर जिले के पड़री क्षेत्र के गुरखुली नदी के पास बृहस्पतिवार की देर रात ट्रक व हाईवा में टक्कर हो गई। जिससे दोनों वाहनों में आग लग गई। आग लगने से ट्रक सवार व्यक्ति की जलकर मौत हो गई। जबकि उसका भाई झुलस गया। गंभीर हालत में उसका उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला
मिर्जापुर वाराणसी राष्ट्रीय राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात गुरखुली नदी पुल पर डीबीएल कंपनी द्वारा रोड का कार्य किया जा रहा था। बोकारो से  लोहे की चद्दर लाद कर 14 चक्का ट्रक मिर्जापुर की तरफ से जबलपुर जा रहा था। गुरखुली नदी पर पहुंचा ट्रक डीबीएल कंपनी के हाइवा से टकरा गया। जिससे लोहे की चद्दर लदे ट्रक में आग लग गई। 
विज्ञापन


आग लगने पर ट्रक में सवार चालक और उसका भाई फंस गए। मौके पर पहुंची पुलिस की मदद से आग बुझाने के साथ ही किसी तरह दोनों को बाहर निकाला गया। आग की चपेट में आकर चालक सुरेंद्र कुमार निवासी भरवाड़ा जिला ललितपुर थाना भरवाड़ा  की जलकर मौत हो गई। वहीं गंभीर रूप से झुलसे उसके भाई को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; बरतें सावधानी: एक घंटे की धूप हो सकता है नुकसानदेह, गर्मी में लू से बचने के लिए अपनाएं ये 13 तरीके

क्या कहती है पुलिस
थानाध्यक्ष दयाशंकर ओझा ने बताया कि दो ट्रक की टक्कर के बाद आग लगी। एक ट्रक की आग को बुझा दिया गया। दूसरे ट्रक से एक व्यक्ति को बाहर निकला गया। दूसरे की आग की चपेट में आने से जलकर मौत हो गई। झुलसे व्यक्ति का उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed