फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bouncers beat him with kicks and punches Engineer broke down in tears at BHU hospital

बाउंसरों ने लात-घूसों से मारा: BHU में फूट-फूट कर रोया इंजीनियर, बोला- मैं टैक्स देता हूं, मेरे साथ ऐसा क्यों?

Sat, 30 Aug 2025 03:04 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 30 Aug 2025 03:04 PM IST
सार

वाराणसी के बीएचयू ट्राॅमा सेंटर में अपने पिता का इलाज कराने पहुंचे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर को पीटा गया। घायल युवक ने रोते हुए बाउंसरों पर आरोप लगाया। इससे संबंधित एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई है।

विज्ञापन
Bouncers beat him with kicks and punches Engineer broke down in tears at BHU hospital
पिटाई से रोने लगा सॉफ्टवेयर इंजीनियर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के बीएचयू ट्रामा सेंटर में एक बार फिर बाउंसरों के मरीज और उनके तीमारदार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। शनिवार की सुबह चंदौली के बबुरी में रहने पेशे से सॉफ्टवेयर इंजीनियर अपने पिता सियाराम मौर्या का इलाज करवाने के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर के ओपीडी में पहुंचे थे।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, इस मामले मे पीड़ित ने लंका थाना में तहरीर दी और कार्रवाई की मांग की। पीड़ित ने बताया कि ओपीडी में पर्चा लगा कर हम अपने नंबर आने का इंतजार कर रहे थे। थोड़ी देर बाद सर सुंदरलाल चिकित्सालय में बाउंसर पद पर तैनात अपने बहनोई से फोन पर बात करने की बात कही। इसी से नाराज बाउंसर ने उनको धकेल कर गाली गलौज शुरू कर दी।
विज्ञापन


गाली गलौज का विरोध करने पर सभी ने उनके साथ जमकर मारपीट की और उनकी शर्ट भी फाड़ दी। घटना के बाद का एक वीडियो में दिलीप बिलख कर रोते हुए दिखे। इस दौरान उन्होंने पास में खड़े प्रॉक्टर कर्मी से कहा कि मैं सीनियर सॉफ्टवेयर इंजीनियर हूं, मैं भी टैक्स पे करता हूं। इसके बाद भी हमारे साथ ऐसा व्यवहार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed