{"_id":"6788117d1c776f7c3f0f8e83","slug":"both-holding-areas-of-cantt-station-with-capacity-of-four-thousand-are-full-varanasi-news-c-20-vns1056-857329-2025-01-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: चार हजार की क्षमता वाला कैंट स्टेशन का दोनों होल्डिंग एरिया फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: चार हजार की क्षमता वाला कैंट स्टेशन का दोनों होल्डिंग एरिया फुल
विज्ञापन
माई सिटी रिपोर्टर
वाराणसी। महाकुंभ के पलट प्रवाह से कैंट स्टेशन के दोनों होल्डिंग एरिया बुधवार की रात फुल हो गए। 2-2 हजार की क्षमता वाले दोनों होल्डिंग एरिया फुल होने के बाद श्रद्धालुओं को जहां-तहां ठहरा गया। अधिकतर श्रद्धालु तीनों भवन के यात्री हाॅल और प्लेटफार्मों पर बिस्तर लगाकर सोए। नई बिल्डिंग श्रद्धालुओं से पटी रही। उधर, बनारस रेलवे स्टेशन पर भी रैन बसेरे में जगह नहीं बची। कैंट स्टेशन के प्रथम और द्वितीय प्रवेश द्वार पर चार हजार यात्रियों की क्षमता का होल्डिंग एरिया बनाया गया है। बनारस स्टेशन पर 65-65 बेड का रैन बैसरा बना हुआ है। मकर संक्रांति की भीड़ से दोनों स्टेशनों पर दबाव अधिक है।
-- -
फ्री यूरिनल का दावा हवा-हवाई
कैंट रेलवे स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया से लेकर स्टेशन के यात्री हाॅल में बने शौचालय में श्रद्धालुओं से यूरिनल का पांच-पांच रुपये वसूला गया। वहीं, पांच रुपये बचाने के लिए कई महिलाएं खुले में जाने के लिए बाध्य हुईं। फूड कोर्ट के यात्री हाॅल स्थित शौचालय में यूरिनल का भी पैसा खुलेआम लिया जा रहा था।
-- -
खोए यात्रियों को मिलाने के लिए होती रही एनाउंसमेंट
कैंट स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ में किसी की बहन तो किसी का भाई और मां गुम हो गए। परेशान परिजनों की सूचना पर आरपीएफ-जीआरपी ने एनाउंसमेंट कराने के साथ ही नंबरों के जरिये खोजबीन कराई। कैंट स्टेशन पर हेल्प डेस्क और पूछताछ केंद्र पर भी शाम में काफी भीड़ रही।