यूपी: स्वतंत्रता सेनानी एक्सप्रेस में बम की अफवाह से मचा हड़कंप, चलती ट्रेन से फेंका सूटकेस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाड़ी के स्थानीय रेलवे स्टेशन पर पहुंचने के बाद सुरक्षा एजेंसियों ने छानबीन की और फिर ट्रेन को रवाना किया। इसके बाद पीछे से आने वाली राजधानी एक्सप्रेस समेत अन्य ट्रेनों की भी सघन जांच की गई।
बताया जाता है कि गाड़ी संख्या 12561 सेनानी एक्सप्रेस में जीआरपी छपरा के एस्कॉर्ट स्टाफ को कोच संख्या एस टू में एक लावारिश सूटकेस मिला। खोलने की कोशिश तो उसमें से बीप की आवाज आने लगी। यह देख यात्रियों में हड़कंप मच गया। वहीं जीआरपी ने सूटकेस को चलती गाड़ी से बांसडीह व बलिया के मध्य गाड़ी के बाहर फेंका।
सामने आई सूटकेस की सच्चाई
घटना की सूचना पर बलिया में लगभग एक घंटा ट्रेन को रोककर आरपीएफ प्रभारी अमित कुमार राय, मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर राजाराम, एसपी रेलवे गोरखपुर पुष्पांजलि व एसपी बलिया श्रीपर्णा गांगुली के निर्देशन में आरपीएफ, जीआरपी बलिया व थाना कोतवाली बलिया, बम स्कॉड, डॉग स्क्वायड की संयुक्त टीम ने पूरी गाड़ी की जांच की।
इसके अलावा टीम ने राजधानी को भी चेक किया। कुछ नहीं मिलने पर गाड़ी को रवाना किया। टीम ने बलिया से बांसडीह तक रेलवे लाइन के किनारे जांच की लेकिन सूटकेस नहीं मिला। फिर मुख्य सुरक्षा आयुक्त गोरखपुर राजाराम के आदेश पर गाड़ी को स्निफर डॉग टीम से बनारस में गाड़ी रोककर पूरी गाड़ी को चेक किया गया।
इस दौरान बगल के कोच में सो रहे यात्री मोहम्मद निवासी जोगिया थाना पुपरी जिला सीतामढ़ी बिहार ने बताया गया कि सूटकेस मेरा था। मैंने नमाज पढ़ने के लिए रात का अलार्म लगाया था लेकिन भूल से मैं मोबाइल को सूटकेस में रख कर लॉक कर दिया और पहले मैं उस कोच में बैठा था। भूल से सूटकेस वहीं छोड़कर अगले कोच में अपने सीट पर जाकर सो गया था।