बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा काशी के चाट पर फिदा हैं। जी हां, आज कल वह बनारस को और यहां के अलबेले चाट को खूब याद कर रही हैं। फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ के प्रमोशन के लिए जहां भी जा रही हैं, वहां बनारस में गुजारे गए पल और खानपान को याद कर रही हैं।
आगे की स्लाइड्स में जानिए...
असल में प्रीति जिंटा ने फिल्म की शूटिंग के दौरान बनारस के खानपान का बहुत आनंद उठाया था और अब फिल्म प्रमोशन के दिनों में उन्हें वह सब कुछ याद आ रहा है। खास कर उन्हें काशी का चाट कुछ ज्यादा ही याद आ रहा है। वह अपनी हर बातचीत में इसका जिक्र कर रहीं हैं। प्रीति शूटिंग के दौरान काशी विश्वनाथ का भी दर्शन की थीं।
प्रीति के मुताबिक, हम सुबह छह-सात बजे शूटिंग शुरू कर देते थे। सुबह काशी का वातावरण ही कुछ और ही होता था। बनारस की वह सुबहें मुझे हमेशा याद रहेंगी। जुलाई 2016 में ‘भैयाजी सुपरहिट’ की शूटिंग बनारस में सिगरा, रामनगर किला, चेत सिंह किला और घाटों के किनारे गलियों के लोकेशन में की गई थी। फिल्म दशहरे के मौके पर 19 अक्टूबर को रिलीज होगी।
प्रीति जिंटा लंबे समय के बाद फिल्म ‘भैयाजी सुपरहिट’ से बड़े पर्दे पर वापसी कर रही हैं। इस फिल्म का पोस्टर प्रीति ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इसमें वो लाल रंग की साड़ी में बेहद खूबसूरत लग रही हैं। फिल्म में वो सनी देओल की धर्मपत्नी का किरदार निभा रही हैं। पोस्टर में प्रीति हाथ में एक बंदूक पकड़ी हुईं है और नाम सपना दुबे लिखा हुआ है।
इतना ही नहीं, प्रीति के किरदार के बारे में पोस्टर पर दो लाइनें भी लिखी हुई हैं। उसमें लिखा है कि ‘भइया जी कि धरम पत्नी और गरम पत्नी, बात कम गोली ज्यादा चलाती हैं। बता दें कि फिल्म के डायरेक्टर नीरज पाठक हैं। उन्होंने अपनी इस एक्शन कॉमेडी फिल्म में सनी देओल के साथ-साथ अरशद वारसी, श्रेयस तलपड़े, अमीशा पटेल, संजय मिश्रा और मुकुल देव जैसे कलाकारों को लिया है।