फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Bolero kill woman and people broke school bus in ballia

बोलेरो की टक्कर से महिला की मौत, आक्रोशित लोगों ने स्कूल बस में की तोड़फोड़, बच्चे घायल

Wed, 13 Mar 2019 07:24 PM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,बलिया Published by: Sayali Maurya Updated Wed, 13 Mar 2019 07:24 PM IST
विज्ञापन
Bolero kill woman and people broke school bus in ballia
आक्रोशित ग्रामीणों को समझाती पुलिस - फोटो : amar ujala

उत्तर प्रदेश के बलिया जिले में बोलेरो की चपेट में आने से एक महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने पौने एक बजे चक्काजाम कर दिया। इस दौरान एक स्कूली बस के शीशे को ग्रामीणों ने तोड़ दिया। जिससे स्कूल बस में भगदड़ मच गई और आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हो गए। 

विज्ञापन


बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के साहोडीह निवासी मुन्ना राजभर की चाय-मिठाई की दुकान साहोडीह चट्टी पर है। मुन्ना की पत्नी कश्मीरी देवी (45) पति को खाना देने दुकान पर गई थी। खाना देने के बाद कश्मीरी खेतों में आलू की खोदाई के लिए जा रही थी। इसी बीच बांसडीह से बलिया की तरफ जा रही बोलेरो ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में कश्मीरी की मौके पर ही मौत हो गई। घटना स्थल पर पहुंचे ग्रामीणों ने सड़क जाम कर दिया। इस दौरान जिला मुख्यालय स्थित नागा जी सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय माल्देपुर जा रही स्कूली बस पर गुस्साए ग्रामीणों ने पथराव कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिससे बस के अगले हिस्से का शीशा चकनाचूर हो गया। जिसके बाद स्कूल बस में अफरातफरी मच गई। इसके बाद बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के मैरीटार निवासी आदर्श सिंह(13) और बांसडीहरोड थाना क्षेत्र के साहोडीह निवासी अंशु सिंह (12) समेत आधा दर्जन छात्र घायल हो गए।

सूचना पर पहंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि बासडीह इंस्पेक्टर गगन राज सिंह एवं थाना प्रभारी योगेंद्र सिंह ने ग्रामीणों को समझा बुझाकर जाम समाप्त कराया। इस दौरान सीओ सिटी, डायल 100 पुलिस सहित महिला पुलिस फोर्स मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed