{"_id":"591a0c7f4f1c1b8351f226d4","slug":"bolero-dies-in-collision-with-husband-bullet-rider","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुलेट सवार दंपती को बोलेरो ने मारी टक्कर, पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुलेट सवार दंपती को बोलेरो ने मारी टक्कर, पति की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
Updated Tue, 16 May 2017 01:45 AM IST
विज्ञापन
DEMO PIC
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बसनी-जमालपुर मार्ग पर ठाकुरपुर गांव केे समीप सोमवार की दोपहर बोलेरो और बुलेट की आमने-सामने की टक्कर में निजी चिकित्सक डॉ. सियालाल वर्मा (40) की मौके पर ही मौत हो गई। बुलेट पर पीछे बैठीं उनकी पत्नी संगीता घायल हो गईं।
घटना से गुस्साए परिवारीजनों और ग्रामीणों ने बसनी पीएचसी के सामने बसनी-जमालपुर मार्ग जाम कर दिया। मांग की कि बोलेरो चालक पकड़ा जाए और पीड़ित परिवार को आर्थिक मदद मिले। सीओ बड़ागांव ने लोगों को समझा-बुझाकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया। बता दें कि हादसे के दौरान बाइक सवार दंपती हेलमेट नहीं पहने थे।
कठिरांव क्षेत्र के जंगलपुर निवासी डॉ. सियालाल सोमवार को पत्नी के साथ वाराणसी जा रहे थे। जब वे ठाकुरपुर गांव के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही बोलेरो ने बुलेट में जोरदार टक्कर मारी और तेजी से कठिरांव की ओर निकल गई। ग्रामीणों का कहना था कि उन्होंने 100, 108 और बड़ागांव थानाध्यक्ष के सरकारी नंबर पर फोन किया लेकिन फोन रिसीव नहीं हुआ। एक घंटे तक डॉ. सियालाल का शव मौके पर ही पड़ा रहा। देरी से पहुंची पुलिस को देख ग्रामीण भड़क गए और नारेबाजी करने लगे। उनका कहना था कि पुलिस तत्परता दिखाती तो चालक भी पकड़ा जाता और दंपती को तत्काल अस्पताल पहुंचाया जा सकता था।