{"_id":"5fcf4f0c8ebc3e41b25c3590","slug":"bolero-and-auto-collision-five-injured-groom-and-bride-including-absconding-in-sonbhadra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बरातियों से भरी बोलेरो और टेंपो की टक्कर, पांच घायल, दूल्हा-दुल्हन समेत बराती फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बरातियों से भरी बोलेरो और टेंपो की टक्कर, पांच घायल, दूल्हा-दुल्हन समेत बराती फरार
Tue, 08 Dec 2020 03:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
अमर उजाला नेटवर्क, सोनभद्र
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Tue, 08 Dec 2020 03:31 PM IST
विज्ञापन
मौके पर मौजूद लोग।
- फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले के बभनी थाना क्षेत्र के महुअरिया-शीशटोला मार्ग के बरवाटोला गांव के पास बरातियों से भरी बोलेरो कार की टेंपो से टक्कर हो गई। इस हादसे में पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने सभी घायलों को उपचार के लिए बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
महुअरिया मोड़ से शीशटोला छत्तीसगढ़ संपर्क मार्ग पर दूल्हा व अन्य बारातियों को लेकर बोलेरो छत्तीसगढ़ की तरफ जा रही थी। रास्ते में शीशटोला से महुआरिया बभनी की तरफ जा रहा टेंपो बोलेरो से टकरा गया।
विज्ञापन
इस हादसे में टेंपो सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने टेंपो में फंसे सभी लोगों को ग्रामीणों की मदद से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। वहीं, कार में सवार बराती व दूल्हा-दुल्हन चालक समेत फरार हो गए।
विज्ञापन
Trending Videos
घायलों में राम प्रकाश(28 )निवासी भलपहरी, मानमती(30) निवासी भलपहरी, रामजतन(60) निवासी केसारी सहित अन्य दो लोग शामिल हैं। डॉ दिशा गुप्ता ने बताया कि सभी घायल खतरे से बाहर हैं। प्रभारी निरीक्षक अभय नारायण तिवारी ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती करवाया गया है।