फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boats fitted with radium strips will run in Ganga, journey will be safe

Varanasi News: गंगा में चलेंगी रेडियम पट्टी लगी नावें, सुरक्षित होगा सफर

Wed, 18 Oct 2023 12:52 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Oct 2023 12:52 AM IST
विज्ञापन
Boats fitted with radium strips will run in Ganga, journey will be safe

विज्ञापन

वाराणसी। अंधेरे में भी नावें दूर से दिखाई देंगी। गंगा में चलने वाली नावों में जल्द ही रेडियम पट्टी लगाई जाएगी। इससे सफर सुरक्षित रहेगा। इसी तरह से राजघाट से अस्सी की ओर जाने वाली नावें घाट किनारे से जाएंगी, जबकि वापसी गंगा उस पार रेती की तरफ से होगी। निर्धारित लेन में सुरक्षा मानकों का पालन करना होगा। नावों की गति भी धीमी रहेगी।
दशाश्वमेध घाट पर मंगलवार को जल पुलिस के साथ नाविक समाज की बैठक हुई। इसमें देव दीपावली व त्योहारों को देखते हुए गंगा का सफर सुरक्षित बनाने पर चर्चा की गई। जल पुलिस के मुताबिक पर्यटकों की सुरक्षा में प्राथमिकता है। देव दीपावली के पहले से ही जल पुलिस, पीएसी और एनडीआरफ के जवान हाई स्पीड बोट से पेट्रोलिंग करेंगे। सुरक्षा की दृष्टि से गंगा क्षेत्र को सेक्टर में बांटा जाएगा। निगरानी के लिए छोटो दल तैनात रहेंगे। मां गंगा निषादराज सेवा समिति के अध्यक्ष प्रमोदी मांझी ने कहा कि नावों पर रेडियम पट्टी लगाने का काम तो नगर निगम का है, लेकिन यह काम नाविक समाज स्वयं करेगा। इससे अंधेरे में भी नावें दिखेंगी। कार्तिक पूर्णिमा तक सभी नावों में रेडियम पट्टी लगाई जाएगी। सभी पर्यटक लाइफ सेविंग उपकरण पहनने के बाद ही नावों पर बैठ पाएंगी। इस मौके पर शंभू साहनी, श्यामलाल मांझी, टेलीविज साहनी, भगानू मांझी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन



निर्धारित लेन में ही चलेंगी नावें
देव दीपावली पर जिग-जैग या मनमाने तरीके से नावों का संचालन नहीं होगा। गंगा में जेटी के जरिये लेन निर्धारित किया जाएगा। इसमें सभी छोटी बड़ी नावों को सुरक्षा मानकों का ध्यान में रखते हुए संचालन होगा।गंगा में हर गतिविधि पर जल पुलिस व अन्य एजेंसियों की निगाह रहेगी। नाविक समाज स्वयं सुरक्षा निगरानी करेगा। कानून व्यवस्था और आपात स्थिति से निपटने के लिए जल पुलिस की टीम गश्त करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed