फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   boatmen will be able to show Ganga Aarti by seating 40 percent of tourists in boat in Varanasi

काशी में नावों का संचालन शुरू: 40 फीसदी पर्यटकों को बैठाकर दिखा सकेंगे गंगा आरती, 46वें दिन मिली राहत

Mon, 25 Aug 2025 04:45 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 25 Aug 2025 04:45 PM IST
सार

Varanasi Latest News: वाराणसी में नाविकों के लिए राहत भरी खबर है। अब नाविक 40 फीसदी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को नाव में बैठाकर गंगा आरती दिखा सकेंगे। 

विज्ञापन
boatmen will be able to show Ganga Aarti by seating 40 percent of tourists in boat in Varanasi
Ganga ghat varanasi - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नाविक सोमवार यानी आज से 40 फीसदी श्रद्धालुओं और पर्यटकों को बैठाकर गंगा आरती दिखा सकेंगे। दशाश्वमेध और अस्सी घाट सहित छह घाटों पर गंगा आरती होती है। यह सुविधा सिर्फ शाम को गंगा आरती के दौरान ही मिलेगी। नावों के संचालन की अनुमति अभी नहीं दी गई है। 

विज्ञापन


गंगा में बाढ़ की वजह से दस जुलाई से छोटी और बड़ी नावों का संचालन बंद है। करीब 3500 नावें खड़ी हैं। इससे नाविक समाज नाराज हैं। गंगा निषाद राज सेवा न्यास के अध्यक्ष प्रमोद मांझी और राकेश साहनी की अगुवाई में नाविकों ने बैठक भी की थी। 
विज्ञापन


कहा था कि नाव संचालन से मांझी समाज के 40 हजार लोग जुड़े हैं। 45 दिन से नावों का संचालन बंद है। इसी का नतीजा रहा कि जल पुलिस ने नाविकों को राहत दी और 46वें दिन नाव में श्रद्धालुओं को बैठाकर गंगा आरती दिखाने की अनुमति दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; UP: चंदा लगाकर अंतिम संस्कार कर दीजिए... सुसाइड नोट लिखकर शख्स ने होटल में की खुदकुशी; वजह हैरान करने वाली

जल पुलिस के कार्यवाहक प्रभारी शशि प्रताप सिंह ने बताया कि हर नाव में क्षमता से सिर्फ 40 फीसदी पर्यटक ही बैठ सकेंगे। लाइफ जैकेट पहनना अनिवार्य रहेगा। नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। नाव जब्त करके लाइसेंस निलंबित करने की संस्तुति नगर निगम से की जाएगी। गंगा का जलस्तर अभी सामान्य से ज्यादा है। चार टीमें लगातार निगरानी में लगी हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed