{"_id":"68ab524281dce94da406a3bd","slug":"suicide-in-a-hotel-suicide-note-reads-collect-donations-and-perform-last-rites-ghazipur-news-c-313-1-svns1023-138046-2025-08-24","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: चंदा लगाकर अंतिम संस्कार कर दीजिए... सुसाइड नोट लिखकर शख्स ने होटल में की खुदकुशी; वजह हैरान करने वाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: चंदा लगाकर अंतिम संस्कार कर दीजिए... सुसाइड नोट लिखकर शख्स ने होटल में की खुदकुशी; वजह हैरान करने वाली
Mon, 25 Aug 2025 11:18 AM IST
वाराणसी ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर।
Published by: वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Aug 2025 11:18 AM IST
सार
Ghazipur News: उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले में एक शख्स ने होटल में जहर खाकर खुदकुशी कर ली। उसने सुसाइड में लिखा कि चंदा लगाकर शव का अंतिम संस्कार करा दीजिए और मृत्यु प्रमाणपत्र ससुराल के लोगों को दे दीजिए।
विज्ञापन
मौके पर छानबीन करती पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गाजीपुर शहर कोतवाली क्षेत्र के लंका स्थित एक होटल में एक व्यक्ति ने जहर खाकर जान दे दी। कमरे से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें मृतक ने अपील की है कि चंदा लगाकर शव का अंतिम संस्कार करा दीजिए और मृत्यु प्रमाणपत्र ससुराल के लोगों को दे दीजिए।
विज्ञापन
शहर कोतवाल दीन दयाल पांडेय ने बताया कि मृतक की पहचान मुहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के तमलपुरा के ओमप्रकाश राय (50) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। बताया कि शनिवार की शाम को ओमप्रकाश ने लंका स्थित एक होटल में एक कमरा बुक कराया था। रविवार की सुबह दरवाजा न खोलने पर होटल स्टॉफ को संदेह हुआ तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन
पुलिस ने वीडियोग्राफी कराते हुए खिड़की से दिखवाया तो वह अंदर कुर्सी पर औंधे मुंह गिरा था। किसी तरह दरवाजा खोलकर उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौके पर मिले सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Ballia News: इंजीनियर को जूते से पीटने में भाजपा कार्यकर्ता सहित दो को भेजा जेल, समर्थतों ने जमकर किया हंगामा
मुझे दो वक्त की रोटी दे दीजिए... चाचा बोले, जहां हो वहीं रहो
पुलिस और होटल स्टाफ को मौके से एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें ओम प्रकाश राय ने अपनी दर्दभरी कहानी लिखी थी। साथ ही यह भी लिखा कि मौत के लिए किसी को न परेशान किया जाए। सुसाइड नोट में ओम प्रकाश राय ने लिखा कि वह परिवार के साथ बिहार रहता था। वहां पर सीमेंट कंपनी में काम करता था। वर्ष 2021 में कोरोना से पत्नी की मौत हो गई। इधर, चार-पांच माह से नौकरी छूट गई। ऐसे में आर्थिक स्थिति खराब हो गई। कमरे के किराया का 18 हजार रुपये बकाया हो गया। किसी तरह उसे देकर वह अपने ससुराल पहुंचा। इस दौरान उसने अपने चाचा से संपर्क किया तो कहा कि मुझे दो वक्त की रोटी दे दीजिए, लेकिन उन्होंने मना कर दिया और बोले जहां हो वहीं रहो। जबकि उसके नाम जमीन जायदाद भी है। लिखा कि होटल का पूरा पैसा भी दे दिया है। किसी का बकाया नहीं है। मौत के लिए किसी को परेशान न किया जाए। चंदा लगाकर अंतिम संस्कार करा दिया जाए और मृत्यु प्रमाण पत्र ससुराल के लोगों को दे दिया जाए।