फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Boatmen rescue six people drowning in the Ganga; video goes viral on social media

Varanasi News: गंगा में डूब रहे छह लोगों को मल्लाहों ने बचाया, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

Wed, 13 May 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 13 May 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Boatmen rescue six people drowning in the Ganga; video goes viral on social media
वाराणसी। मणिकर्णिका कुंड के पास गंगा में स्नान करने के दौरान मां, बेेटी समेत छह लोगों को मल्लाहों ने मंगलवार सुबह 11़ 30 बजे डूबने से बचाया। पूछताछ में सामने आया कि मां, तीन बेटियां व बेटा करीब 11़ 30 बजे पहुंचे और स्नान करने लगे। ये नोएडा के निवासी है। स्नान के दौरान सभी गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। मणिकर्णिका घाट पर किशन निषाद टुल्लू ने बताया कि स्नान के दौरान सभी को मना किया गया कि आगे खतरा है। लेकिन ये लोग माने नहीं और स्नान करते वक्त आगे बढ़ गये और डूबने लगे। ये देख मौके पर छह मल्लाहों ने गंगा से बचाकर निकाला। मल्लाहों ने बताया कि सभी लोग तुरंत वहां से निकल गए। मल्लाहों के बचाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। थाना प्रभारी दिलीप मिश्रा ने बताया कि इस प्रकार का कोई मामला संज्ञान में नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article