फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   boat drown in ganga at mirzapur,two died

गंगा में डूबी नाव, पत्नी को बचाने के लिए जान पर खेल गया पति, मौत

Tue, 27 Jun 2017 01:57 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर
ब्यूरो,अमर उजाला,मिर्जापुर Updated Tue, 27 Jun 2017 01:57 PM IST
विज्ञापन
boat drown in ganga at mirzapur,two died
क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से दुर्घटना, 12 बचाए गए - फोटो : अमर उजाला
मिर्जापुर में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। शादी के बाद रस्म अदा करने जा रहे परिवार की नाव गंगा में डूब गई। जिस युवक की शादी हुई थी वह पत्नी को बचाने में कामयाब रहा लेकिन अपनी जान नहीं बचा पाया।
विज्ञापन


हादसा मिर्जापुर देहात कोतवाली के जौसरा घाट पर सोमवार की सुबह आठ बजे हुआ। घटना में  12 लोग बचा लिए गए। नाव सवार लोग बरैनी से जौसरा घाट पर आर-पार माला बांधने की रस्म अदा करने जा रहे थे। बताया जाता है कि नाव में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने के चलते यह हादसा हुआ।
विज्ञापन


कछवां थाना क्षेत्र के बरैनी निवासी सोहनलाल के बड़े बेटे कृष्ण मुरारी सेठ की शादी 20 फरवरी 2017 को इलाहाबाद के हड़िया की प्रीती के साथ हुई थी। परिवार के लोगों ने गंगा में आर-पार की माला बांधने की मन्नत मानी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को सोहन लाल, पत्नी मालती देवी, बेटा कृष्ण मुरारी (28), बहू प्रीती, छोटा बेटा जितेंद्र कुमार, दामाद राहुल सेठ निवासी झूंसी इलाहाबाद, बेटी रीना, नातिन मीठी, नंदनी, छोटी बेटी रूबी, साले मंगला प्रसाद निवासी मुगलसराय बाजार की पत्नी और तीन बेटियां अल्का, अनामिका तथा प्रीती (19) के साथ नाव से बरैनी घाट से जौसरा तक माला बांधने के लिए निकले।

नाविक राजेंद्र इन 14 लोगों के अलावा तीन अन्य नाविकों भट्टू, मुसई और एक अन्य को लेकर घाट से सुबह आठ बजे रवाना हुआ। लगभग पंद्रह मिनट बाद नाव बीच गंगा में पहुंची तो पुरवा हवा चलने लगी। 

हवा की तेज लहरों ने छिनी खुशियां

boat drown in ganga at mirzapur,two died
हादसे के बाद घाट पर जुटी ग्रामीणों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
हवा तेज होने से लहरें उफान लेने लगीं और नाव का संतुलन बिगड़ने लगा। सभी शोर मचाने लगे, लेकिन नाविक नाव को जौसरा घाट के करीब तक ले आया। घाट से करीब डेढ़ सौ मीटर रहने पर हवा का दबाव बढ़ा और नाव पलट गई। चीख पुकार सुनकर घाट किनारे काम कर रहे मजदूर नाव लेकर बचाने पहुंचे।

नाविकों और मजदूरों ने सभी को बचा लिया। कृष्ण मुरारी भी पत्नी को बचाने में कामयाब रहा लेकिन अपनी जान नहीं बचा पाया। उसकी ममेरी बहन प्रीती भी डूब गई। सूचना पर सीओ सदर बृजेश तिवारी और पुलिस पहुंची और जाल डलवा कर शवों की तलाश कराई। दोनों शव मिल गए।

मामले में मिर्जापुर एसपी आशीष कुमार तिवारी ने कहा कि  नाव हादसे के दोनों शव मिल गए हैं। नाव में ओवरलोडिंग के मामले में डीएम से बातचीत के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed