फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Board meeting today Decision will be taken on advisory selection process in Kashi Vishwanath corridor and budget will also be discussed

बोर्ड की बैठक आजः काशी विश्वनाथ धाम में सलाहकार चयन प्रक्रिया पर होगा निर्णय, बजट पर भी होगी चर्चा

Sat, 10 Jul 2021 09:31 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 10 Jul 2021 09:31 AM IST
सार

 श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में श्री काशी विश्वनाथ धाम के संचालन के लिए सलाहकार नियुक्ति, संशोधित बजट, धाम के संचालन और भवनों की व्यवस्था पर विचार किया जाएगा। 

विज्ञापन
Board meeting today Decision will be taken on advisory selection process in Kashi Vishwanath corridor and budget will also be discussed
काशी पुराधिपति का भव्य दरबार अब धीरे-धीरे संवर रहा है - फोटो : फाइल

विस्तार

काशी विश्वनाथ धाम में सलाहकार चयन प्रक्रिया पर आज बोर्ड की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। काशी पुराधिपति का भव्य दरबार अब धीरे-धीरे संवर रहा है। धाम के संचालन की रूपरेखा तैयार करने के लिए काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की शनिवार को बैठक होगी।
विज्ञापन


बैठक में विकास परिषद और मंदिर न्यास के कार्यों के बंटवारे पर भी चर्चा की जाएगी। बोर्ड की बैठक में पारित होने वाले प्रस्ताव को शासन को भेजा जाएगा और मंजूरी मिलने के बाद कार्य आरंभ होगा। 
विज्ञापन

शनिवार को श्री काशी विश्वनाथ विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद की बैठक में श्री काशी विश्वनाथ धाम के संचालन के लिए सलाहकार नियुक्ति, संशोधित बजट, धाम के संचालन और भवनों की व्यवस्था पर विचार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें भवनों के संचालन के लिए पीपीपी मॉडल, कंसंल्टेंट के लिए टेंडरिंग और कार्यों को विभागवार बांटने पर भी चर्चा होगी। धाम में बन रहे सभी 24 भवनों की देखभाल के लिए पीपीपी (पब्लिक प्राइवेट पार्टनरशिप) मॉडल पर कंपनी के चयन के लिए टेंडर का भी मुद्दा इसमें शामिल होगा।

 इसके अलावा मंदिर न्यास और विशिष्ट क्षेत्र विकास परिषद के कार्यों के बंटवारे का मुद्दा सबसे महत्वपूर्ण होगा। बोर्ड की बैठक के दौरान आय-व्यय का बजट, न्यास और परिषद के बीच काम का बंटवारा किया जाएगा।  काशी पुराधिपति के भव्य दरबार के आकार लेने से पहले ही उसके संचालन की रुपरेखा तैयार की जा रही है। इसके लिए काशी विश्वनाथ विशिष्ट  क्षेत्र विकास परिषद की 10 जुलाई को होने वाली बोर्ड की बैठक में प्रस्ताव पर अपनी मुहर लगाएगा। बोर्ड के प्रस्ताव को शासन में भेजा जाएगा और वहां से मंजूरी मिलने के बाद इस पर आगे कार्य आरंभ हो जाएगा। 

संरक्षित होंगे 60 मंदिर

काशी विश्वनाथ धाम में 60 प्राचीन मंदिर संरक्षित रखे गए हैं। इसमें मंदिर के चारों तरफ एक परिक्रमा मार्ग, गंगा घाट से मंदिर में प्रवेश करने पर बड़ा गेट, मंदिर चौक, 24 बिल्डिंग जिनमें गेस्ट हाउस, 3 यात्री सुविधा केन्द्र, पर्यटक सुविधा केन्द्र, स्टॉल, पुजारियों के रहने के लिए आवास, आश्रम, वैदिक केन्द्र, सिटी म्यूजियम, वाराणसी गैलरी, मुमुक्ष भवन बनाया जा रहा है। इसके निर्माण के लिए 360 भवन हटाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed