फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Board exams One copy checked in 10 minutes evaluation done 4 centers from 19 March 19 in varanasi

बोर्ड परीक्षा: 10 मिनट में जांची जाएगी एक कॉपी, 19 मार्च से 4 केंद्रों पर मूल्यांकन; इस बार दो नए केंद्र होंगे

Tue, 03 Mar 2026 12:59 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Tue, 03 Mar 2026 12:59 PM IST
सार

UP Board: जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि एक परीक्षक को हाईस्कूल में एक दिन 50 और इंटर में 45 कॉपियां ही जांचने के लिए दी जाती हैं। पहले आधी कॉपियों की जांच पूरी होने, नंबर चढ़ाने संबंधी कागजात परीक्षक देंगे। 

विज्ञापन
Board exams One copy checked in 10 minutes evaluation done 4 centers from 19 March 19 in varanasi
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा। - फोटो : संवाद

विस्तार

Varanasi News: उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा की काॅपियां 19 मार्च से जांची जाएंगी। इसके लिए जिले में 4 केंद्र बनाए गए हैं। शिक्षकों को एक कॉपी 10 मिनट में जांचनी होगी। चारों केंद्रों में इस बार दो केंद्र नए हैं। इस बार अन्य मंडलों की करीब 4.50 लाख काॅपियां आने के आसार हैं। 2500 से ज्यादा परीक्षक इन कॉपियों को जांचेंगे। इसमें दो केंद्रों पर इंटर और दो पर हाईस्कूल की कॉपियां जांची जाएंगी।

विज्ञापन


18 फरवरी से 12 मार्च तक चलने वाली बोर्ड परीक्षाओं के बाद अब 19 मार्च से काॅपियां जांची जाएंगी। 15 दिन तक मूल्यांकन होगा। इस बार वाराणसी में बने 118 केंद्रों पर 90298 परीक्षार्थी शामिल हुए। इसमें हाईस्कूल के 46074 और इंटर में 44218 परीक्षार्थी रहे। 
विज्ञापन


यूपी बोर्ड की परीक्षा की कॉपियों को जांचने की तैयारी वाराणसी के सभी चार सेंटरों पर पूरी कर ली गई है। चार केंद्रों में पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर काॅलेज, निवेदिता शिक्षा सदन बालिका इंटर कॉलेज, भारतीय शिक्षा मंदिर इंटर कॉलेज और जेपी मेहता इंटर कॉलेज को केंद्र बनाया गया है। इनमें निवेदिता शिक्षा सदन और जेपी मेहता नए केंद्र हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इन केंद्रों पर 15 मार्च तक कॉपियां पहुंच जाएंगी। सुबह 9 बजे से शाम 5 तक कॉपियां जांची जाएगी। इसके लिए बोर्ड परीक्षा के बाद 2500 से ज्यादा परीक्षकों की ड्यूटी लगाई जाएगी।पीएम श्री राजकीय क्वींस इंटर कॉलेज में बोर्ड के लिए बनाए गए कंट्रोल रूम से ही मूल्यांकन कक्ष की भी निगरानी की जाएगी। निगरानी के लिए 15 दिनों तक शिफ्टवार कर्मचारी लगाए जाएंगे।

सभी केंद्रों पर सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती, मोबाइल रहेगा ऑफ : जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र सिंह ने बताया कि सभी केंद्रों पर शासन के निर्देश के क्रम में सेक्टर मजिस्ट्रेट की तैनाती की जाएगी। इसके अलावा बोर्ड की तरफ से पर्यवेक्षक भी नियुक्त किए गए जाएंगे। परीक्षकों को पहले मॉडल काॅपियां दिखाई जाएंगी और उन्हें कॉपी जांचने के प्रक्रिया भी बताई जाएगी। मूल्यांकन के दौरान परीक्षकों का मोबाइल ऑफ रहेगा।

बोर्ड परीक्षाएं 12 मार्च को समाप्त होंगी। 19 मार्च से कॉपियां जाचेंगी। अभी कॉपियां कितनी आएंगी यह सूचना नहीं प्राप्त हुई है। 15 दिन तक कॉपियां जांचने का समय मिलेगा। - भोलेंद्र प्रताप सिंह, जिला विद्यालय निरीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed