फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Board Exams: 1935 students of UP, CBSE and Sanskrit Board left the exam.

बोर्ड परीक्षाएं : यूपी, सीबीएसई और संस्कृत बोर्ड के 1935 छात्रों ने छोड़ी परीक्षा

Sun, 22 Feb 2026 01:41 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
Board Exams: 1935 students of UP, CBSE and Sanskrit Board left the exam.
वाराणसी। जिले में एक साथ यूपी, सीबीएसई और संस्कृत बोर्ड की परीक्षाएं कराई जा रही हैं। शनिवार को हुई परीक्षा में तीनों बोर्ड के कुल 1935 छात्रों ने पेपर छोड़ दिया। यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के छात्रों ने गृह विज्ञान, इंटर के छात्रों ने व्यावसायिक शिक्षा और इतिहास का पेपर दिया। सीबीएसई के 10वीं के छात्रों ने अंग्रेजी और 12वीं के अतिरिक्त विषय का पेपर दिया। वहीं, संस्कृत बोर्ड के हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के छात्रों ने हिंदी विषय की परीक्षा दी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक भोलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि यूपी बोर्ड के हाईस्कूल के कुल 12,776 छात्रों ने 106 केंद्रों पर गृह विज्ञान की परीक्षा दी, 774 अनुपस्थित रहे। इंटरमीडिएट के छात्रों ने पहली पाली में 17 केंद्रों पर 462 छात्रों ने परीक्षा दी, 19 अनुपस्थित रहे। दूसरी पाली में सिर्फ इंटरमीडिएट के छात्रों ने 115 केंद्रों पर 6,869 ने परीक्षा दी, 364 गायब रहे।
विज्ञापन

संस्कृत बोर्ड में दोनों पालियों में हिंदी परीक्षा हुई। हाईस्कूल के 244, 11वीं के 298 और इंटर के 64 छात्रों ने परीक्षा छोड़ दी। सीबीएसई समन्वयक नीलम सिंह ने बताया कि शनिवार को कक्षा 12वीं में अतिरिक्त विषय (फैशन स्टडीज) तथा 10वीं में अंग्रेजी विषय का पेपर था। 46 केंद्रों पर परीक्षा हुई। कक्षा 10वीं में कुल 21,789 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, इनमें से 21,630 ने परीक्षा दी और 172 ने छोड़ दी। कक्षा 12वीं में अतिरिक्त विषय में कुल 29 विद्यार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed