{"_id":"5da706678ebc3e01416b43d4","slug":"black-ink-soaked-on-home-minister-amit-shah-hoardings-in-bhu-campus-varanasi","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"गृहमंत्री अमित शाह का क्यों किया जा रहा बीएचयू में विरोध, होर्डिंग पर पोती कालिख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गृहमंत्री अमित शाह का क्यों किया जा रहा बीएचयू में विरोध, होर्डिंग पर पोती कालिख
Wed, 16 Oct 2019 05:30 PM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 16 Oct 2019 05:30 PM IST
विज्ञापन
काशी हिंदू विश्वविद्यालय।
- फोटो : अमर उजाला
गृह मंत्री अमित शाह के बीएचयू में आने से पहले ही उनका विरोध होना शुरू हो गया है। बुधवार को बीएचयू कैंपस में लगे गृहमंत्री अमित शाह के होर्डिंग पर कुछ अराजकतत्वों ने कालिख पोत दी।
विज्ञापन
साथ ही होर्डिंग पर लिखकर छात्रसंघ बहाल करने की मांग की गई है। मामले की जानकारी के बाद ही आनन-फानन में प्रशासन ने होर्डिंग को हटवाया। बोर्ड सेंट्रल आफिस रोड पर लगा है।
विज्ञापन
दरअसल, बीएचयू भारत अध्ययन केंद्र के तत्वावधान में होने वाली दो दिवसीय अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का उद्घाटन 17 अक्तूबर को गृहमंत्री अमित शाह करेंगे। स्वतंत्रता भवन में होने वाले कार्यक्रम में स्कंदगुप्त विक्रमादित्य के जीवन से जुड़े बिंदुओं पर चर्चा की जाएगी।
विज्ञापन
Trending Videos
कार्यक्रम के समन्वयक प्रो. सदाशिव द्विवेदी और संयोजक प्रो. राकेश उपाध्याय ने पत्रकार वार्ता में बताया कि सुबह 10 बजे से होने वाले उद्घाटन समारोह के विशिष्ट अतिथि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ होंगे।