{"_id":"60b14a13d17a1f69315f79f8","slug":"black-fungus-in-varanasi-total-patient-number-crosses-nore-than-100-and-16-death-so-far","type":"story","status":"publish","title_hn":"ब्लैक फंगस: वाराणसी में मरीजों की संख्या 100 पार, अब तक 16 की मौत, तीन मरीजों को किया गया डिस्चार्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ब्लैक फंगस: वाराणसी में मरीजों की संख्या 100 पार, अब तक 16 की मौत, तीन मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
Sat, 29 May 2021 01:23 AM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 29 May 2021 01:23 AM IST
सार
वाराणसी में ब्लैक फंगस मरीजों का आंकड़ा 100 पार कर गया है। शुक्रवार को बीएचयू अस्पताल में पांच नए मामले आए जिसके बाद मरीजों की कुल संख्या 106 तक पहुंच गई है। इनमें से 16 लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
ब्लैक फंगस (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में 24 घंटे में ब्लैक फंगस के पांच नए मरीज आए हैं, जबकि एक मरीज की मौत हुई है। छह मरीजों के ऑपरेशन हुए और तीन मरीजों को डिस्चार्ज किया गया है। नए मरीजों के मिलने के बाद अब बीएचयू में ब्लैक फंगस के 106 मरीज हो गए हैं। जिसमें 16 की मौत हो गई। 87 मरीजों का इलाज चल रहा है।
बीएचयू अस्पताल के एमएस प्रो.केके गुप्ता ने बताया कि इसमें आधे से अधिक ऐसे मरीज हैं जिन्होंने कोरोना का टीकाकरण भी नहीं कराया है। कई मरीजों का पहले से ही शुगर रिपोर्ट भी अनियंत्रित है।
बीएचयू को मिले 250 इंजेक्शन
एडिशनल सीएमओ डॉ. संजय राय ने बताया कि जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा के प्रयास से 250 वायल एम्फोटेरेसिन बी इंजेक्शन अस्पताल में पहुंचे हैं। शुक्रवार सुबह ही ड्रग कारपोरेशन लखनऊ से मंगाए गए 50 इंजेक्शन नि:शुल्क मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ केके गुप्ता को सौंपे गए। 200 इंजेक्शन निजी कंपनी के माध्यम से बीएचयू से अनुबंधित उमंग ड्रग स्टोर को उपलब्ध कराया गया। जिलाधिकारी ने 12.50 लाख रुपये का भुगतान रेडक्रॉस सचिव डॉ संजय राय के माध्यम से कराया।