फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Yuva Morcha burns Rahul Gandhi effigy outside congress leader Ajay Rai house in varanasi

UP: भाजयुमो ने अजय राय के घर के बाहर फूंका राहुल का पुतला, पत्नी ने मांगी सुरक्षा; बोलीं- परिवार में दहशत

Wed, 03 Jul 2024 09:15 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 09:15 AM IST
सार

Varanasi News: सदन में दिए गए राहुल गांधी के बयान को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपनी नाराजगी जताई। इसके पहले भी वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर राहुल गांधी का पुतला फूंका जा चुका है। लोग माफी मांगने की बात भी कह रहे हैं। इसी कड़ी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने अजय राय के घर के बाहर भी अपना आक्रोश व्यक्त किया।

विज्ञापन
BJP Yuva Morcha burns Rahul Gandhi effigy outside congress leader Ajay Rai house in varanasi
थाने पर प्रार्थना पत्र लेकर पहुंची रानी राय साथ में कांग्रेस कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बयान के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा महानगर के अध्यक्ष रजत जायसवाल के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय के आवास के पास धरना दिया। फिर राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। 
विज्ञापन


इस दौरान कांग्रेस के नेता भी प्रदेश अध्यक्ष के आवास पर पहुंच गए। यहां से अजय राय की पत्नी रीना राय कांग्रेसियों के साथ चेतगंज थाने पहुंचीं। पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उनके घर के बाहर जिस तरह धरना दिया गया और पुतला फूंका गया इससे वह और परिवार वाले दहशत में हैं। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष का बयान हिंदू समाज का घोर अपमान
धरने में रजत जायसवाल ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष का संवेदनशील बयान हिंदू समाज एवं सनातन धर्म का घोर अपमान है। उन्हें सदन की कार्यवाही की जानकारी के लिए अच्छे शिक्षक व मनोचिकित्सक की आवश्यकता है। इस मौके पर अवनीश पांडे, सुयश अग्रवाल, अमित, संजय विश्वकर्मा, सृजित सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पति बाहर रहते हैं, बच्चों के साथ अकेले रहती हूं
रीना राय ने प्रार्थना पत्र में कहा कि उनके पति पिछले तीन लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ते आ रहे हैं। बतौर प्रदेश अध्यक्ष वे पार्टी और संगठनात्मक कार्यों से लगातार बाहर प्रवास करते हैं। ऐसे में घर पर बच्चों के साथ अकेले रहती हूं। मंगलवार की घटना से मेरे और बच्चों में भय व्याप्त हो गया है। 


मांग की है कि घटना में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई हो। साथ ही घर और परिवार की मजबूत सुरक्षा का प्रबंध प्रशासन करे। महानगर अध्यक्ष राघवेंद्र चौबे ने कहा कि अजय राय हमारे नेता हैं। जान की बाजी लगाकर नेता की सुरक्षा करेंगे। इस मौके पर अध्यक्ष राजेश्वर सिंह पटेल, शैलेंद्र सिंह, मनीष मोरोलिया, विश्वनाथ मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed