फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP workers hoisted the tricolor

भाजपा कार्यकर्ताओं ने लहराया तिरंगा

Mon, 22 Aug 2016 02:17 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 22 Aug 2016 02:17 AM IST
विज्ञापन
आजादी के 70वें वर्ष पर युवाओं को राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ाने और नरेंद्र मोदी सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए दस दिनों से बूथ स्तर पर निकल रही भाजपा की तिरंगा यात्रा का रविवार को भव्य समापन हुआ। प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्य ने नदेसर स्थित स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा से यात्रा को झंडी दिखाकर रवाना किया। समापन यात्रा का नेतृत्व प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने किया। वाहन जुलूस नदेसर, अंधरापुल, तेलियाबाग होता हुआ मलदहिया स्थित सरदार पटेल की प्रतिमा पर पहुंचा। यहां सरदार पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण के साथ इस यात्रा का समापन हुआ। जुलूस में शामिल भाजपा कार्यकर्ता तिरंगा ध्वज लहराते चल रहे थे।
विज्ञापन

नदेसर पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा कि तिरंगा यात्रा में युवाओं का उत्साह बता रहा है कि प्रदेश में परिवर्तन की लहर चल पड़ी है। 2017 में भाजपा की प्रदेश में वापसी तय है। प्रदेश अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या ने कहा कि इस समय यूपी में भ्रष्टाचार चरम पर है। सपा सरकार में या तो अपराधी या फिर भू माफिया फल-फूल रहे हैं। कहा कि पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश सरकार की विफलताओं को उजागर करें और जनता का विश्वास जीतें।
विज्ञापन



तिरंगा यात्रा के प्रदेश प्रभारी एवं प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह ने कहा कि पूरे प्रदेश में एवं खासकर पूर्वाचल में जिस तरह नौजवान इस तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में शामिल हुए, उससे तय है कि 2017 में बीजेपी की जीत तय है। कहा कि आज इस तिरंगा यात्रा के जरिए पुन: नौजवानों ने ललकारा है, अब यूपी में परिवर्तन दूर नहीं है। तिरंगा यात्रा के समापन समारोह में क्षेत्रीय अध्यक्ष लक्ष्मण आचार्य, विधायक रवींद्र जायसवाल, जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, कार्यक्रम संयोजक नागेंद्र रघुवंशी, युवा मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष मनीष सिंह, राकेश त्रिवेदी, महेश श्रीवास्तव, संजय भारद्वाज, डॉ. वीणा पांडेय, अरुण सिंह, शंकर गिरी, जयनाथ मिश्रा, दीपक मिश्रा, ज्ञानेश जोशी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन



तिरंगा यात्रा में भाजपा के 28 मंडलों के कार्यकर्ता अलग-अलग जुलूस की शक्ल में नदेसर पहुंचे। राजातालाब से निकले जुलूस की अगुवाई मंडल अध्यक्ष प्रेमशंकर पाठक ने की। जुलूस में भोला मिश्रा, उपेंद्र सिंह, मनीष पाठक, जयप्रकाश उपाध्याय, राजदेव, शिवशंकर, सुनील, नंदा पांडेय आदि शामिल थे। उधर, चिरईगांव में सुबह सात बजे तिरंगा यात्रा निकालकर भाजपाजनों ने देश के वीर सपूतों को याद किया। यात्रा का नेतृत्व राकेश मौर्य ने किया। यात्रा में अविनाश, प्रदीप, बिरजू, राजन, सैफ, राजेश, चुन्नू आदि शामिल थे। उधर, यात्रा के समापन पर भाजपा नेता साधना वेदांती, अशोक तिवारी, नरेंद्र पांडेय, अशोक पांडेय, सुजीत सिंह टीका आदि ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed