फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP will start election season with tractor rally and cot chaupal

ट्रैक्टर रैली और खाट चौपाल से भाजपा करेगी चुनावी समर का आगाज

Sat, 27 Nov 2021 01:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 27 Nov 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
BJP will start election season with tractor rally and cot chaupal
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ट्रैक्टर रैली व खाट चौपाल के जरिए चुनावी समर का आगाज करेगी। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ट्रैक्टर पर सवार होकर किसान सम्मान चौपाल में शामिल होंगे। आयोजन को सफल बनाने में पार्टी कार्यकर्ता जुट गए हैं। जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने शुक्रवार को सर्किट हाउस में बताया कि 28 नवंबर को दोपहर 12 बजे पिंडरा विधानसभा के विश्वनाथपुर गांव में किसान सम्मान चौपाल का आयोजन किया जाएगा। किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह ट्रैक्टर महारैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष खुद ट्रैक्टर पर सवार होकर कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। जिसमें क्षेत्रीय अध्यक्ष महेश चंद्र श्रीवास्तव, भाजपा के प्रदेश सह प्रभारी सुनील ओझा सहित जनप्रतिनिधि एवं पार्टी पदाधिकारी शामिल होंगे। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह बीरू ने कहा कि लगभग 700 ट्रैक्टर बाबतपुर हवाई अड्डे से प्रदेश अध्यक्ष के साथ बाबतपुर चौराहे से बसनी बाजार होते हुए बड़ागांव बाजार से गांग कला भट्ठा से कनियर वह भीटी से कार्यक्रम स्थल पहुंचेंगे। कार्यक्रम में करीब पांच हजार किसानों को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया जाएगा। महामंत्री पवन चौबे ने बताया कि पार्टी सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास को चरितार्थ कर रही है। इस अवसर पर किसान मोर्चा के उपाध्यक्ष जितेंद्र सिंह जीतू, जिला मंत्री शिवानंद राय, जिला मंत्री फौजदार शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed