बनारस के शिक्षा मॉडल को पश्चिम बंगाल चुनाव में लांच करेगी भाजपा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेसिक शिक्षा के बुनियादी ढांचे के बदलाव और ऑनलाइन एजुकेशन के जरिए शिक्षा मॉडल के रूप में उभरी बनारस की शिक्षा व्यवस्था का देशव्यापी प्रचार होगा। फिलहाल इस साल पश्चिम बंगाल चुनाव में भाजपा अपने एजेंडे में बनारस जैसी शिक्षा व्यवस्था को शामिल करेगी। पार्टी के घोषणा पत्र में बनारस के नए शिक्षा मॉडल को पश्चिम बंगाल में लागू करने का वादा होगा।
कोरोना काल में पीएम नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में बेसिक शिक्षा विभाग ने बच्चों को शिक्षा से जोड़े रखने के लिए कई अनोखी पहल की थी। इसमें मेरा घर मेरा विद्यालय और कायाकल्प योजना की सफलता के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इसे पूरे प्रदेश में लागू किया गया था। इसके अलावा परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प, मेरा घर मेरा विद्यालय, स्मार्ट क्लास, मॉडल स्कूल, दीक्षा एप, प्रेरणा एप जैसे कई बदलाव किए गए।
शिक्षकों और अधिकारियों ने बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान क रने के साथ अपने स्कूलों को संवारने की मुहिम चलाई और उसे सफलता के शिखर तक पहुंचाया है। उससे सिर्फ यूपी ही नहीं, देश के अन्य प्रदेशों में भी इसकी सराहना हो रही है। इसको देखते हुए भाजपा आने वाले चुनावों में इन बदलावों को मुद्दा बनाने वाली है। हाल ही में राज्य स्तरीय गुणवत्ता संवर्धन कार्यशाला में शामिल हुए उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर ने भी बनारस के शिक्षा मॉडल की तारीफ करते हुए इसे पूरे प्रदेश में लागू करने की बात कही थी। वहीं बेसिक शिक्षा मंत्री सतीश द्विवेदी ने सोशल मीडिया के जरिए बनारस स्कूलों की ब्रांडिंग की थी।
यह है बनारस मॉडल
कोरोना काल में बच्चों तक बुनियादी शिक्षा पहुंचाने के लिए बनारस का शिक्षा मॉडल काफी चर्चा में रहा है। इस मॉडल की वाराणसी के बेसिक शिक्षा विभाग ने कई अनोखी पहल की है। बनारस के शिक्षा मॉडल में बच्चों को मेरा घर मेरा विद्यालय के जरिए घर तक शिक्षा पहुंचाई जा रही है। इसके साथ ही स्कूलों को संवारने के लिए शुरू किए गए कायाकल्प योजना के लिए शिक्षकों ने अपना वेतन लगाने के साथ समाज के संभ्रात लोगों, सामाजिक संस्थाओं, अधिकारियों की मदद लेकर विद्यालय की सूरत बदलने की कवायद की। इसके साथ ही शिक्षकों ने बेसिक शिक्षा परिषद व राज्य परियोजना कार्यालय से जारी विभिन्न योजनाओं के लिए अभियान चलाकर उसे हर बच्चे व अभिभावकों तक पहुंचाया है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में वाराणसी में शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य पहलुओं पर बदलाव की बयार आई है। बनारस के शिक्षा मॉडल का पश्चिम बंगाल सहित पूरे देश में प्रचार प्रसार किया जाएगा। - महेश चंद्र श्रीवास्तव, अध्यक्ष, भाजपा काशी क्षेत्र