फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP will formulate strategy to break gandhi family politics

वाराणसी की अमेठी कोठी में बनेगी गांधी परिवार का किला भेदने की रणनीति

Wed, 04 Jul 2018 06:55 PM IST
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Wed, 04 Jul 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
BJP will formulate strategy to break gandhi family politics
अमित शाह
दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को यूपी पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी की अमेठी कोठी में शाम को गांधी परिवार का सियासी किला भेदने की रणनीति तैयार करेंगे।
विज्ञापन


इस दौरान वह 175 विस्तारकों (प्रमुख नेताओं) और अवध, काशी, गोरखपुर सहित सभी प्रांतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के जरिये सूबे का मूड भांपेंगे। इससे पहले अमित शाह ने मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ चाय पर चर्चा के जरिये सहयोगियों को साधने का संदेश दिया।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक सूबे में सपा-बसपा गठबंधन से उपजी बड़ी सियासी चुनौतियों से निपटने के लिए शाह ने प्रमुख कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की रणनीति बनाई है। शाह मिर्जापुर दौरे के क्रम में तीन प्रांतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग संवाद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गुरुवार को यही प्रक्रिया आगरा में अपनाई जाएगी, जहां शाह शेष तीन प्रांतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं और शेष विस्तारकों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरे में शाह कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के साथ उनकी सक्रियता भी बढ़ाएंगे। पीएम मोदी की 14 और 15 जुलाई को वाराणसी और आजमगढ़ दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed