{"_id":"5b3ccac74f1c1b91288b48a6","slug":"bjp-will-formulate-strategy-to-break-gandhi-family-politics","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी की अमेठी कोठी में बनेगी गांधी परिवार का किला भेदने की रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी की अमेठी कोठी में बनेगी गांधी परिवार का किला भेदने की रणनीति
हिमांशु मिश्र, अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 04 Jul 2018 06:55 PM IST
विज्ञापन
अमित शाह
दो दिवसीय दौरे पर बुधवार को यूपी पहुंचे भाजपा अध्यक्ष अमित शाह वाराणसी की अमेठी कोठी में शाम को गांधी परिवार का सियासी किला भेदने की रणनीति तैयार करेंगे।
इस दौरान वह 175 विस्तारकों (प्रमुख नेताओं) और अवध, काशी, गोरखपुर सहित सभी प्रांतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के जरिये सूबे का मूड भांपेंगे। इससे पहले अमित शाह ने मिर्जापुर में केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल के साथ चाय पर चर्चा के जरिये सहयोगियों को साधने का संदेश दिया।
सूत्रों के मुताबिक सूबे में सपा-बसपा गठबंधन से उपजी बड़ी सियासी चुनौतियों से निपटने के लिए शाह ने प्रमुख कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद की रणनीति बनाई है। शाह मिर्जापुर दौरे के क्रम में तीन प्रांतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं के साथ अलग-अलग संवाद किया।
विज्ञापन
गुरुवार को यही प्रक्रिया आगरा में अपनाई जाएगी, जहां शाह शेष तीन प्रांतों के प्रमुख कार्यकर्ताओं और शेष विस्तारकों से सीधा संवाद करेंगे। इस दौरे में शाह कार्यकर्ताओं की नाराजगी दूर करने के साथ उनकी सक्रियता भी बढ़ाएंगे। पीएम मोदी की 14 और 15 जुलाई को वाराणसी और आजमगढ़ दौरे की तैयारियों पर भी चर्चा होगी।