फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP will be discussion on village development for developed India during Gaon Chalo campaign

गांव चलो अभियान: गांवों में नौ फरवरी से प्रवास करेंगे भाजपाई, मतदाताओं से साधेंगे संपर्क; विकास पर होगी चर्चा

Mon, 05 Feb 2024 11:46 AM IST
प्रगति चंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: प्रगति चंद Updated Mon, 05 Feb 2024 11:46 AM IST
सार

भाजपा के गांव चलो अभियान में विकसित भारत के लिए गांव के विकास पर चर्चा होगी। भाजपाई नौ फरवरी से प्रवास शुरू करेंगे। यह अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा।

विज्ञापन
BJP will be discussion on village development for developed India during Gaon Chalo campaign
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गांव के विकास पर चर्चा के लिए भाजपा के पदाधिकारी नौ फरवरी से प्रवास शुरू करेंगे। तीन दिवसीय गांव चलो अभियान की कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। गांव चलो अभियान के तहत गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि अभियान का काशी क्षेत्र का संयोजक अशोक चौरसिया, जिले का संयोजक दिनेश मौर्या और
विज्ञापन

महानगर का संयोजक अभिषेक मिश्रा को बनाया है।

राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : श्रीशचंद शर्मा
वाराणसी। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सदियों से अत्यधिक महत्वपूर्ण रही है और शिक्षा एवं शिक्षकों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है। यह बातें प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक एवं शिक्षक विधायक श्रीशचंद शर्मा ने रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में काशी क्षेत्र शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण को पारदर्शी और परीक्षाएं भी कदाचार मुक्त कराया गया।
विज्ञापन


पीएम के संकल्प के परिणाम से बहने लखपति दीदी बनी : सीमा द्विवेदी
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रविवार को चेतगंज स्थित श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद में प्रबुद्ध महिला सम्मेलन में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा, सोच व संकल्प का ही परिणाम है कि आज कई करोड़ बहनें लखपति दीदी बन गईं। 26 जनवरी को परेड में तीनों सेनाओं की कमान हमारी महिला बहनें ही संभाल रही थीं। जो हमारे समाज के लिए गर्व की बात है। क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने महिलाओं से नमो एप डाउनलोड कराया। साथ ही उपस्थित महिलाओं ने केंद्र सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट के प्रति आभार भी व्यक्त किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed