{"_id":"65c07d32694745891b0e40af","slug":"bjp-will-be-discussion-on-village-development-for-developed-india-during-gaon-chalo-campaign-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"गांव चलो अभियान: गांवों में नौ फरवरी से प्रवास करेंगे भाजपाई, मतदाताओं से साधेंगे संपर्क; विकास पर होगी चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गांव चलो अभियान: गांवों में नौ फरवरी से प्रवास करेंगे भाजपाई, मतदाताओं से साधेंगे संपर्क; विकास पर होगी चर्चा
Mon, 05 Feb 2024 11:46 AM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 05 Feb 2024 11:46 AM IST
सार
भाजपा के गांव चलो अभियान में विकसित भारत के लिए गांव के विकास पर चर्चा होगी। भाजपाई नौ फरवरी से प्रवास शुरू करेंगे। यह अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गांव के विकास पर चर्चा के लिए भाजपा के पदाधिकारी नौ फरवरी से प्रवास शुरू करेंगे। तीन दिवसीय गांव चलो अभियान की कार्यशाला में मुख्य अतिथि क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का मानना है कि भारत विकसित गांवों के साथ ही विकसित हो सकता है। गांव चलो अभियान के तहत गांवों में जनता से 24 घंटे प्रवास के माध्यम से संपर्क करना है। उन्होंने कहा कि गांव चलो अभियान बूथ स्तर पर लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम बनेगा। क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने बताया कि अभियान का काशी क्षेत्र का संयोजक अशोक चौरसिया, जिले का संयोजक दिनेश मौर्या और
महानगर का संयोजक अभिषेक मिश्रा को बनाया है।
राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण : श्रीशचंद शर्मा
वाराणसी। राष्ट्र निर्माण में शिक्षकों की भूमिका सदियों से अत्यधिक महत्वपूर्ण रही है और शिक्षा एवं शिक्षकों के उत्थान के लिए भाजपा सरकार दृढ़ संकल्पित है। यह बातें प्रदेश भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के संयोजक एवं शिक्षक विधायक श्रीशचंद शर्मा ने रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय में काशी क्षेत्र शिक्षक प्रकोष्ठ की बैठक में कही। उन्होंने कहा कि शिक्षकों के स्थानांतरण को पारदर्शी और परीक्षाएं भी कदाचार मुक्त कराया गया।
पीएम के संकल्प के परिणाम से बहने लखपति दीदी बनी : सीमा द्विवेदी
भाजपा महिला मोर्चा की ओर से रविवार को चेतगंज स्थित श्री आर्य महिला हितकारिणी महापरिषद में प्रबुद्ध महिला सम्मेलन में राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी ने कहा कि प्रधानमंत्री की प्रेरणा, सोच व संकल्प का ही परिणाम है कि आज कई करोड़ बहनें लखपति दीदी बन गईं। 26 जनवरी को परेड में तीनों सेनाओं की कमान हमारी महिला बहनें ही संभाल रही थीं। जो हमारे समाज के लिए गर्व की बात है। क्षेत्रीय अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने महिलाओं से नमो एप डाउनलोड कराया। साथ ही उपस्थित महिलाओं ने केंद्र सरकार के द्वारा पेश किए गए बजट के प्रति आभार भी व्यक्त किया।