फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP State President Pankaj Chaudhary welcomed Seva Sankalp travelers in Kashi

सेवा संकल्प यात्रियों का स्वागत: काशी में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने दीं शुभकामनाएं, पीएम मोदी की तारीफ

Wed, 07 Oct 2026 10:24 AM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Pragati Chand Updated Wed, 07 Oct 2026 10:24 AM IST
सार

वडनगर से बाइक से काशी पहुंचे 500 बाइक यात्रियों का तिलक लगाकर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने कहा कि यात्रा से पहले चिंता थी कि इतनी बड़ी यात्रा कैसे सफल होगी। आपने सफलता पूर्वक यात्रा पूरी की इसकी शुभकामनाएं। 

विज्ञापन
BJP State President Pankaj Chaudhary welcomed Seva Sankalp travelers in Kashi
काशी में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वडनगर गुजरात से बाइक से काशी आए करीब 500 बाइक यात्रियों का संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में भव्य स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की अगुवाई में यात्रियों को तिलक लगाकर और पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। वहीं ढोल-नगाड़ों की आवाज से पूरा परिसर गूंज उठा।  

विज्ञापन

 
इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि यात्रा से पहले चिंता थी कि इतनी बड़ी यात्रा कैसे सफल होगी। आपने सफलता पूर्वक यात्रा पूरी की इसकी शुभकामनाएं। प्रधानमंत्री के जन्मभूमि से कर्मभूमि तक की यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है। 
विज्ञापन


कहा कि पीएम ने पहले गुजरात को बदला अब देश की सूरत बदल रहे हैं। कहा कि भारत को वर्ल्ड क्लास इंफ्रास्ट्रक्चर देने, विदेशों से निवेश लाने आदि का काम पीएम ने किया। कहा कि प्रधानमंत्री का उद्बोधन है इसलिए अपनी बात समाप्त करता हूं। पूरी यात्रा में कहीं किसी प्रकार की दिक्कत हुई हो तो क्षमा मांगता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
मंच पर प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी, अशोक चौरसिया, रामसकल पटेल, पूनम मौर्या, प्रदीप अग्रहरी, सौरभ श्रीवास्तव, धर्मेंद्र राय, जगदीश पटेल सह प्रभारी और नीलकंठ तिवारी मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed