{"_id":"581a4b654f1c1b5e3843766b","slug":"bjp-s-parivarten-yatra","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवर्तन यात्रा में शामिल होंगे हजारों कार्यकर्ता
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 03 Nov 2016 01:54 AM IST
विज्ञापन
BJP
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव में 265 प्लस के लिए भाजपा की परिवर्तन यात्रा सोनभद्र से आठ नवंबर को शुरू होगी। इसकी तैयारियों को तेज करने के लिए बुधवार को गुलाब बाग में हुई बैठक सभी प्रमुखों ने विचार विमर्श हुआ। इस दौरान जिन लोगों को जिम्मेदारी सौंपी गई है, उन्हें तैयारियों में किसी प्रकार की कमी न करने और हजारों कार्यकर्ताओं को ले जाने की रणनीति बनी है।
परिवर्तन यात्रा में राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के अलावा केंद्रीय गृहमंत्री राजनाथ सिंह शामिल होंगे। यह यात्रा जहां जहां से गुजरेगी, वहां के सांसद, विधायक, केंद्रीय मंत्री भी इसमें शामिल होंगे। परिवर्तन यात्रा के जरिए केंद्र की योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। प्रदेश की सपा सरकार की कमियां गिनाकर निशाना साधा जाएगा।
सोनभद्र से परिवर्तन यात्रा शुरू होने के बाद आसपास के सभी विधानसभा क्षेत्रों से होते हुए 11 नवंबर को रामनगर पहुंचेगी। वहां से वाराणसी के सभी विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा जाएगी। जगह-जगह यात्रा का स्वागत किया जाएगा। परिवर्तन यात्रा के प्रभारी सुधीर मिश्रा ने बताया कि भाजपा जनता को विकास का आईना दिखाने का काम करेगी।