{"_id":"5b65ae6d4f1c1bbd298b7be2","slug":"bjp-president-amit-shah-will-come-in-chandauli-tomorrow","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"चंदौली में आज जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, 200 करोड़ की योजनाओं का होगा शिलान्यास-लोकार्पण ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंदौली में आज जुटेंगे भाजपा के दिग्गज, 200 करोड़ की योजनाओं का होगा शिलान्यास-लोकार्पण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
Updated Sun, 05 Aug 2018 10:52 AM IST
विज्ञापन
लोकार्पण के लिए तैयार पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बनारस से सटे चंदौली में रविवार को भाजपा के दिग्गज जुटेंगे। इस दौरान 200 करोड़ की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण करेंगे। मुगसलराय के बाकले मैदान पर दो बजे से चार बजे तक आयोजित सभा में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, रेल मंत्री पीयूष गोयल, सीएम योगी आदित्यनाथ, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष एवं सांसद डॉ. महेंद्र नाथ पांडेय, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा सहित उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौजूद रहेंगे।
हेलीपैड से लेकर सभा स्थल तक सफाई के साथ सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए हैं। बाकले मैदान पर भाजपा अध्यक्ष की मौजूदगी में रेल मंत्री मुगलसराय रेलवे स्टेशन के नए नाम के बोर्ड, स्वचालित सीढ़ी, स्मार्ट यार्ड उन्नयन, रूट रिले इंटरलाकिंग प्रणाली का लोकार्पण करेंगे।
वहीं एकात्मता एक्सप्रेस और महिला गार्ड और चालक से संचालित मालगाड़ी को हरी झंडी दिखाएंगे। इसी के साथ ही पड़ाव पर बनने वाले दीन दयाल संग्रहालय से लेकर चौराहे का सुंदरीकरण एवं दीनदयाल की मूर्ति की बुनियाद रखेंगे। इसे लेकर पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता दिनरात जुटे हुए हैं।
विज्ञापन
जिला और पुलिस प्रशासन के अलावा रेलवे प्रशासन दिनभर तैयारियों में जुटा रहा। आईजी विजय सिंह मीना, डीएम नवनीत सिंह चहल और एसपी संतोष सिंह ने हेलीपैड से सभा स्थल तक सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

केसरिया रंग में रंगा शहर
मुगलसराय
- फोटो : self
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, रेल मंत्री पीयूष गोयल, केशव मौर्य, मनोज सिन्हा की सभा को सफल बनाने लिए भाजपा नेताओं ने ताकत झोंक दी है। शनिवार को दिनभर भाजपा नेता तैयारी में लगे रहे। सभा के मद्देनजर पूरा नगर केसरिया हो गया है। बड़े-बड़े बैनर, होर्डिंग, पोस्टर हर चट्टी चौराहे पर टांग दिया गया है और झंडे बैनर से पूरा इलाके को पाट दिया गया।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन के नामकरण समारोह के लिए अमित शाह के कार्यक्रम को हरी झंडी मिलने के बाद कार्यकर्ताओं में उत्साह का संचार हो गया। सांसद, विधायक और पार्टी के बड़े पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरा जोर लगा दिया। इसी क्रम में कार्यक्रम के पूर्व ही कार्यकर्ताओं ने पूरे नगर को केशरिया झंडे से पाट दिया है।
लगभग सभी विधायकों और पार्टी पदाधिकारियों ने अपने नाम का बैनर और होर्डिंग लगा दिए हैं। चकिया संवाददाता के अनुसार स्थानीय विधान सभा से विधायक प्रतिनिधि अश्वनी दुबे, भाजपा के युवा नेता संजीव दुबे टून्ना गुरु, अविनाश उपाध्याय, राजाराम आदि ने बाकले मैदान और हेलीपैड स्थल पर पहुंच कर तैयारियों को देखा।
इसके साथ ही चकिया, शहाबगंज, इलिया सहित विभिन्न चौराहों पर बैनर पोस्टर लगाकर लोगों से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की। कार्यक्रम स्थल पर और आस पास के इलाकों में भी बैनर पोस्टर लगाए।

काले कपड़े पहन कर आने वालों पर रोक
पीडीडीयू जंक्शन के नामकरण समारोह में काले कपड़े पहन कर आने वालों पर रोक होगी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, रेल मंत्री पीयूष गोयल, रेल राज्य मंत्री मनोज सिन्हा के कार्यक्रम में कहीं से व्यवधान उत्पन्न न हो इसके लिए सुरक्षा कर्मियों और अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। आईजी विजय सिंह मीना ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा अधिकारियों और कर्मियों को रूट डायवर्जन, भीड़ नियंत्रण, वीआईपी की सुरक्षा के टिप्स दिए।
बाकले खेल मैदान में कार्यक्रम स्थल पर कार्यक्रम के पूर्व सुरक्षा में लगे अधिकारियों और जवानों की बैठक को आईजी ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी को जिम्मेदारी दे दी गई है। बताया कि यदि तय ड्यूटी के अनुसार सभी काम करें तो सभा सुगमता पूर्वक हो सकती है।
इसके पूर्व डीएम नवनीत सिंह चहल, एसपी संतोष कुमार सिंह, आरपीएफ के कमांडेंट आशीष मिश्र, एएसपी देवन्द्रनाथ आदि ने पूरे कार्यक्रम की व्यवस्था और सुरक्षा आदि के बारे में समझाया। कार्यक्रम में काले कपड़े, काला रुमाल, किसी तरह तरह का बैनर पोस्टर आदि लेकर आने की मनाही होगी। चेताया कि सुरक्षा में किसी किस्म की चूक नहीं होनी चाहिए।