फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP organization issued notice to the protesting members

धरनारत सभासदों को भाजपा संगठन ने नोटिस जारी किया

Fri, 22 Jul 2022 12:54 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jul 2022 12:54 AM IST
विज्ञापन
BJP organization issued notice to the protesting members
BJP organization issued notice to the protesting members
रामनगर। रामनगर पालिका में दो दिन से तालाबंदी कर धरने पर बैठे भाजपा सभासदों को भाजपा संगठन ने नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। पालिका के अधिशासी अधिकारी पर मनमानी का आरोप में सभासद बुधवार से अनिश्चितकाल धरने पर हैं।
विज्ञापन

भाजपा महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने सभासद संतोष शर्मा, हरिशंकर सिंह, रितेश पाल गौतम, दिलीप जायसवाल, सभासद मीना देवी के पति पूर्व सभासद लल्लन सोनकर, नेमा देवी के पति सत्यनारायण मौर्या को नोटिस जारी किया है। उन्होंने कहा कि संगठन के बिना संज्ञान में लाए और बिना अनुमति लिए पालिका परिषद में धरना प्रदर्शन किया जा रहा है, यह अनुचित है। इसका तीन दिन के अंदर लिखित स्पष्टीकरण दें।
विज्ञापन

महानगर अध्यक्ष द्वारा जारी नोटिस मंडल अध्यक्ष अजय प्रताप सिंह लेकर धरना स्थल पहुंचे और सभासदों को रिसीव कराया। सभासदों का कहना था कि स्थानीय संगठन से लगायत सभी पदाधिकारियों और विधायक सौरभ श्रीवास्तव को इस बाबत अवगत कराया गया था। पालिका के अधिशासी अधिकारी पर मनमानी का आरोप लगाते हुए सभासद बुधवार को मेन गेट पर ताला बंद कर अनिश्चितकाल धरने पर बैठ गए थे। धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। उधर, महानगर अध्यक्ष विद्यासागर राय ने बताया कि सभासदों ने बिना संगठन के संज्ञान के धरना शुरू कर दिया। इसके लिए उनसे जवाब मांगा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत सूजाबाद में धरना दिया
रामनगर। रामनगर क्षेत्र स्थित नव सृजित नगर पंचायत सुजाबाद भवन के सामने समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने धरना दिया। समाजवादी युवजन सभा के प्रदेश सचिव गोलू उपाध्याय ने कहा कि डोमरी सुजाबाद में 80 प्रतिशत आबादी गरीबी रेखा के नीचे है। नगर पंचायत को नगर निगम में नहीं शामिल किया जाना चाहिए। इसके विरोध में अधिशासी अधिकारी अजित सिंह को पत्रक सौंपा। इस मौके पर रंजन साहनी, विजय पटेल, दर्शन निषाद, शेखर पाण्डेय, आदित्य यादव, कन्हैया श्रीवास्तव, दीपू साहनी, राकेश साहनी आदि मौजूद रहे।

BJP organization issued notice to the protesting members

BJP organization issued notice to the protesting members

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed