{"_id":"5b7da08e42c792466f4a1207","slug":"bjp-mp-says-that-purvanchal-express-way-will-go-through-ballia","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सीएम योगी से मुलाकात के बाद सांसद का दावा, अब बलिया तक बनेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम योगी से मुलाकात के बाद सांसद का दावा, अब बलिया तक बनेगा पूर्वांचल एक्सप्रेस वे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Thu, 23 Aug 2018 01:55 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भाजपा सांसद भरत सिंह ने दावा किया कि पूर्वांचल एक्सप्रेस वे अब बलिया तक बनेगा। सांसद ने कहा कि बुधवार को उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से उनके आवास पर मुलाकात की। सीएम ने जिले में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कराने की भी सहमति दी है।
सांसद भरत सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री से मिलकर उन्होंने बताया कि बलिया स्वास्थ्य सुविधाओं के मामले में पिछड़ा है। बलिया के मुख्यालय पर स्थित एकमात्र राजकीय चिकित्सालय इतनी बड़ी आबादी के इलाज में सक्षम नहीं है। आकस्मिक दुर्घटना या हृदयाघात एवं ब्रेनहैमरेज की स्थिति में यहां के लोगों को 200 किलोमीटर दूर की यात्रा करके चिकित्सीय व्यवस्था के लिए वाराणसी सहित अन्य स्थानों पर जाना पड़ता है।
बलिया में मेडिकल कालेज की स्थापना करना जनहित में अति आवश्यक है। ऐतिहासिक बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना में नहीं रखा गया है। जबकि बलिया के ऐतिहासिक एवं पौराणिक पृष्ठभूमि को ध्यान में रखते हुए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे परियोजना में बलिया को भी जोड़ने की आवश्यकता है। बलिया के बिना पूर्वांचल अधूरा है।
विज्ञापन
पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे मेरे जनपद के बगल के जनपद गाजीपुर से होकर गुजरेगा। बलिया को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे से जोड़ा जाए तथा इसका विस्तार बलिया के मांझी तक किया जाए। बलिया सीधे देश के अन्य राज्यों बिहार, बंगाल एवं आसाम से जुड़ जाएगा। जिससे बलिया में व्यापारिक एवं वाणिज्यिक विकास होगा।
विकास के लिए पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे का विस्तार बलिया के मांझी तक किया जाए। मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ ने सकारात्मक कार्रवाई करते हुए बलिया में मेडिकल कालेज के निर्माण के साथ-साथ पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को बलिया तक जोड़ने की सहमति दी है। सांसद के साथ अरुण सिंह बंटू, बैरिया नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि शिवकुमार वर्मा मंटन, धर्मेन्द्र सिंह साथ में रहे।