भाजपा विधायक ने कहा- एससी/एसटी एक्ट हटाकर जातिवाद हो जाएगा खत्म
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बलिया जिले के बैरिया विधानसभा सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ज्यादातर अपने बयानों के चलते चर्चा में रहते हैं। वह कभी आजम खान पर बोलते हैं तो कभी पीएम मोदी और सीएम योगी को भगवान का अवतार बता देते हैं। वहीं अब उन्होंने एससी/एसटी एक्ट को लेकर बयान दिया है।
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने रविवार को कहा कि जातिवाद आज केवल एससी/एसटी एक्ट के कारण जीवित है, अगर इस अधिनियम को निरस्त कर दिया जाए, तो कोई अस्पृश्यता नहीं होगी। एससी-एसटी एक्ट और आरक्षण ने जातिवाद को जीवित रखा है।
BJP MLA from Ballia, Surendra Singh: Casteism is alive today only because of the SC/ST Act, if this Act is repealed there will be no untouchability. SC/ST Act and reservations have kept casteism alive. (11.8.19) pic.twitter.com/dMlIP8iwbh
विज्ञापन विज्ञापन— ANI UP (@ANINewsUP) August 12, 2019
ये भी पढ़ें : सिर पर हमला कर शिक्षिका की हत्या, पुलिस को दो साल पहले पत्नी के जेवर लेकर भागे पति पर शक
इससे पहले उन्होंने आजम खान जौहर विश्वविद्यालय को लेकर कहा था कि जौहर विश्वविद्यालय में आतंकवादी पैदा किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि जौहर शब्द हटा कर जहर कर दीजिए। यह समाज के लिए जहर विश्वविद्यालय है, जहां आतंकवादी गतिविधियों को प्रश्रय देने वाले लोग पैदा किए जाते हैं। जौहर विश्वविद्यालय आजम खां की निजी और शैक्षणिक जमींदारी है।
वहीं भाजपा विधायक ने पीएम मोदी और सीएम योगी के लिए कहा था कि भारत और भारतीयता में विश्वास करने वाले कम हैं। भारत की रक्षा तो परमात्मा करता है। हिंदुस्तान को हिंदुत्व विचारधारा से रंगीन बनाए रखने के लिए परमात्मा ने राजनीति के क्षेत्र में मोदी और योगी को अवतार के रूप में भेज दिया है।
ये भी पढ़ें : जौनपुर : दाह संस्कार करते समय शव उठा ले गई पुलिस, पोस्टमार्टम के लिए भेजा