फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Rickshaw puller slashes throat with blade Blood gushes from deep wound police accused of assault

रिक्शा चालक ने ब्लेड से काटी गर्दन: 12 सेंटीमीटर गहरा घाव से निकलता रहा खून, पुलिस पर पिटाई का आरोप; गंभीर

Mon, 24 Aug 2026 06:49 PM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Mon, 24 Aug 2026 06:49 PM IST
सार

वाराणसी के पक्की बाजार में सोमवार को 45 वर्षीय रिक्शा चालक राजेश कुमार पांडेय ने ब्लेड से गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। गंभीर हालत में उसे डीडीयू अस्पताल से बीएचयू ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। घायल ने चौक पुलिस पर थाने में मारपीट का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
Rickshaw puller slashes throat with blade Blood gushes from deep wound police accused of assault
अस्पताल में इलाज के दाैरान रिक्शा चालक। - फोटो : संवाद

विस्तार

कैंट थाना क्षेत्र के पक्की बाजार में सोमवार दोपहर 45 वर्षीय रिक्शा चालक ने ब्लेड से अपनी गर्दन काटकर आत्महत्या का प्रयास किया। लहूलुहान हालत में सड़क पर चीखते युवक को देखकर स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कैंट पुलिस ने घायल को पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया। गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे बीएचयू स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया।

विज्ञापन


घायल की पहचान जौनपुर के केराकत क्षेत्र के अईलीपुर गांव निवासी राजेश कुमार पांडेय के रूप में हुई। राजेश जलालीपुरा तेलियाना फाटक क्षेत्र में रहकर रिक्शा चलाता है। डीडीयू अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में तैनात डॉक्टर परवेज अहमद के अनुसार, राजेश की गर्दन पर करीब 12 सेंटीमीटर गहरा घाव है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टरों की निगरानी में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन

घायल राजेश ने चौक पुलिस पर मारपीट करने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसके घर में चोरी हुई थी। इसी मामले के बाद सोमवार को चौक पुलिस उसे थाने ले गई थी। राजेश का आरोप है कि थाने में उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद वह काफी परेशान हो गया और आत्महत्या के इरादे से ब्लेड से अपनी गर्दन काट ली।

घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। कैंट पुलिस का कहना है कि युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। हालांकि, घायल की ओर से चौक पुलिस पर लगाए गए मारपीट के आरोपों को भी गंभीरता से लिया जा रहा है और इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जानकारी जुटा रही है।

फिलहाल राजेश की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस उसके परिजनों और आसपास के लोगों से भी जानकारी जुटा रही है, ताकि घटना के कारणों की स्पष्टता हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed