सिर पर हमला कर शिक्षिका की हत्या, पुलिस को दो साल पहले पत्नी के जेवर लेकर भागे पति पर शक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी में एक शिक्षिका की हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इसके बाद जांच शुरू कर दी है।
लंका थाना क्षेत्र के नरोत्तमपुर में रहने वाली प्राइवेट स्कूल की टीचर निवेदिता सिंह(32) का शव सोमवार दोपहर उसके घर में खून से लथपथ मिला। निवेदिता के सिर, आंख सहित शरीर के अन्य हिस्सों में चोट के निशान थे और कमरे में जगह-जगह खून गिरा हुआ था। लंका पुलिस ने आशंका जताई है कि दो साल से लापता चल रहे पति शैलेंद्र ने निवेदिता की हत्या है।
ये भी पढ़ें : कुर्बानी के लिए लाए गए पांच ऊंट पुलिस ले आई, डीएम ने प्रथा बंद करने की अपील की
नगवां निवासी सुबोध ठाकुर ने लगभग 10 साल पहले अपनी बेटी निवेदिता की शादी नरोत्तमपुर के कल्लू सिंह के बेटे शैलेंद्र से की थी। ग्रामीणों के अनुसार लगभग दो साल पहले पत्नी के जेवर लेकर शैलेंद्र गायब हो गया था। इसके बाद से निवेदिता अपनी दिव्यांग बेटी के साथ रह रही थी। इस बीच निवेदिता के ससुर का भी कहीं पता नहीं लगा।
सोमवार दोपहर निवेदिता से ट्यूशन पढ़ने वाले बच्चे उनके घर गए और दरवाजा खटखटाने के बाद भी नहीं खुला तो पड़ोसियों को शंका हुई। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस घर के अंदर घुसी तो खून से लथपथ निवेदिता का शव दिखा।
ये भी पढ़ें : आजमगढ़ : खूबसूरत ना होने पर पति ने फोन पर पत्नी को दिया तीन तलाक, महिला पहुंची थाने