फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA Surendra Singh of his own party bjp MP Allegations of buying government land for Animal fair in ballia

पशु मेले की जमीन ग्राम समाज की, नहीं होने देंगे कब्जा : सुरेंद्र सिंह

Sun, 31 May 2020 11:26 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, बलिया
अमर उजाला नेटवर्क, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 31 May 2020 11:26 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA Surendra Singh of his own party bjp MP Allegations of buying government land for Animal fair in ballia
बलिया जिले के बैरिया के भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

बलिया जिले की बैरिया सीट से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने इब्राहिमाबाद स्थित श्री सुदिष्ट बाबा पशु मेला क्षेत्र की जमीन कूटरचित तरीके से बिक्री होने के मामले में मोर्चा खोल दिया है। उन्होंने रविवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि इब्राहिमाबाद में मेला क्षेत्र की जमीन ग्राम समाज की है। उसे खरीदने वाले जो कोई हों, जमीन को वह उनके कब्जे से मुक्त कराकर ही दम लेंगे। क्षेत्र के परंपरागत एवं सांस्कृतिक स्वरूप को नष्ट करने के भू-माफिया के षड्यंत्र को सफल नहीं होने देंगे। इसके लिए वे विधान सभा तक आवाज उठाएंगे।

विज्ञापन


धायक ने कहा कि वर्ष 2000 तक सुदिष्ट बाबा पशुमेला क्षेत्र की जमीन ग्राम समाज के नाम से दर्ज थी। बसपा और सपा शासनकाल में संबंधित विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों की मिलीभगत से उक्त भूमि पर 50 से 60 भू-माफियाओं ने अपना नाम दर्ज करा ली।
विज्ञापन


जमीन अपने नाम कराने वाले से दलकी के निवासी व वाराणसी की एक कंपनी के डायरेक्टर विनय सिंह ने 25 बीघा जमीन कुछ दिन पहले खरीदी है। ये विनय सिंह बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे हैं। विधायक ने कहा कि उक्त जमीन पर जिला पंचायत की ओर से पशुमेला लगता है। वहां आईटीआई स्कूल, अग्निशमन केंद्र भी स्थापित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसी जमीन पर राजकीय पालीटेक्निक कॉलेज भी प्रस्तावित था। विधायक ने कहा कि बैरिया क्षेत्र की वर्षों पुरानी ऐतिहासिक धरोहर को भूमाफिया से छुड़ाने के लिए वे ग्राम सभा से विधान सभा तक आवाज बुलंद करेंगे। जिलाधिकारी, मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री तक से न्याय की गुहार लगाएंगे।

किसानों को मूल्य देकर खरीदी है जमीन: विनय

 इब्राहिमाबाद पशु मेला क्षेत्र में 25 बीघा जमीन खरीदने वाले सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त के भांजे दलकी निवासी विनय कुमार सिंह ने कहा कि मैंने जमीन सही काश्तकारों से वाजिब मूल्य देकर खरीदी है। कहीं से कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। जमीन के मालिक जमीन बेचने वाले हैं कि नहीं है, इसका फैसला कोई जनप्रतिनिधि नहीं बल्कि न्यायालय व राजस्व विभाग करेगा।

कहा कि मैं स्वयं एमबीए हूं, 2013 में मैने बहुराष्ट्रीय कंपनी की नौकरी छोड़कर अपनी कंपनी बनाई और यहां पर उद्योग लगाने के लिए मैंने काश्तकारों से ये जमीन खरीदी है। विधायक किस कारण सांसद पर आरोप लगा रहे हैं यह मुझे मालूम नहीं है। विनय सिंह ने मेला क्षेत्र में जमीन बेचने वाले किसानों को भी पत्रकारों के समक्ष प्रस्तुत किया। किसानों ने बताया कि यह हम लोगों की जमीन थी जिसे हम लोगों ने वाजिब मूल्य लेकर विनय सिंह को बेची है।

पशुमेला की भूमि संबंधी मामले की कोई जानकारी नहीं है। अगर गलत तरीके से पशुमेला की भूमि पर नाम दर्ज किया गया है तो शासन-प्रशासन के अधिकारी उसकी जांच करके दोषियों पर कार्रवाई करें।
वीरेंद्र सिंह मस्त, सांसद, बलिया

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed