फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

भाजपा विधायक ने कहा, ‘इस्लाम बनाम भगवान’ होगा 2019 का लोकसभा चुनाव

Sat, 14 Apr 2018 02:08 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Updated Sat, 14 Apr 2018 02:08 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh gave controversial statement on next loksabha election
surendra singh - फोटो : ANI
अपने बयानों को लेकर सुर्खियों में रहने वाले बलिया के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने एक बार फिर विवादास्पद बयान दिया। आगे की स्लाइड्स में देखें...


 
BJP MLA surendra singh gave controversial statement on next loksabha election
surendra singh - फोटो : self
सुरेंद्र सिंह ने कहा है कि वर्ष 2019 का लोकसभा चुनाव ‘इस्लाम बनाम भगवान होगा। इसमें भारत की जनता को तय करना है कि इस्लाम के साथ हैं कि भगवान के साथ। लोकसभा चुनाव में भारत के लोगों को यह निर्णय करना है कि इस्लाम जीतेगा या भगवान। 
BJP MLA surendra singh gave controversial statement on next loksabha election
surendra singh - फोटो : self
दोकटी में एक कार्यक्रम के बाद पत्रकार वार्ता में विधायक ने कहा कि जब भाजपा जीतेगी तो भारत की गलियों में ढोल नगाड़े बजेंगे और अगर विपक्षियों की सरकार बनेगी तो पाकिस्तान में बाजा बजेगा। इसका मतलब है कि जब भाजपा हारेगी तो इस्लाम समर्थक खुश होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh gave controversial statement on next loksabha election
surendra singh - फोटो : self
उन्होंने कहा कि वर्ष 2019 के चुनाव में नरेंद्र मोदी भगवान राम की भूमिका में होंगे। उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती और पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की तुलना रामायण के नेगेटिव पात्रों से की। विपक्षी रावण राज लाने के लिए चुनाव लड़ेंगे, जबकि भाजपा देश में रामराज लाने के लिए मोदी के नेतृत्व में चुनाव लड़ेगी। 
 
विज्ञापन
BJP MLA surendra singh gave controversial statement on next loksabha election
surendra singh - फोटो : self
विधायक ने कहा कि मैं मुस्लिमों का सम्मान करता हूं, लेकिन पड़ोसी देश की तरफ से देश में हो रही आतंकी घटनाओं में इस्लाम धर्म से संबंध रखने वाले लोग ही अधिकांश शामिल होते हैं। ऐसी ताकतों को मौका नहीं मिलना चाहिए।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed