महाराष्ट्र में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग, भाजपा विधायक ने कहा-जनप्रतिनिधि भ्रष्टाचार में लिप्त तो डाकुओं से भी गया गुजरा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश के बलिया जनपद स्थित बैरिया विधानसभा से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह ने भ्रष्टाचार में लिप्त महाराष्ट्र सरकार को तत्काल बर्खास्त कर प्रदेश में राष्ट्रपति शासन लगाने की मांग महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और प्रधानमंत्री से की है। विधायक ने कहा कि सार्वजनिक जीवन का व्यक्ति अगर भ्रष्टाचार में लिप्त है तो उसका चरित्र डाकुओं से भी गया गुजरा है। इसलिए उन्हें कठोर सजा दी जानी चाहिए।
बैरिया में विधायक ने पत्रकारों से कहा कि गैर भाजपा सरकारों ने देश व प्रदेशों को लूटने का काम किया है। महाराष्ट्र के गृहमंत्री ने वहां की पुलिस को 100 करोड़ रुपये महीने की अवैध वसूली का टारगेट दिया था। इसमें गृहमंत्री अनिल देशमुख ही नहीं बल्कि उद्धव ठाकरे की पूरी सरकार शामिल है। एनसीपी प्रमुख शरद पवार धृतराष्ट्र की तरह सब कुछ जानते हुए गृहमंत्री को बचाने में लगे हैं। विधायक ने महाराष्ट्र की घटना की सीबीआई जांच कराने की मांग करते हुए वहां के तत्कालीन पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह को पूरी सुरक्षा प्रदान करने का आग्रह केंद्र से किया है।
जनता को लूटा जा रहा
उन्होंने कहा कि आजादी के बाद नेहरू ने कश्मीर और चीन की सीमा पर जो समझौता किया था, उसका जख्म आज भी देश भुगत रहा है। इंदिरा गांधी के आपातकाल को लोग याद करके सिहर जाते हैं। जहां-जहां कांग्रेस की या कांग्रेस समर्थित सरकार है, वहां मुस्लिम तुष्टिकरण की नीति के तहत काम हो रहा है और जनता को लूटा जा रहा है।