फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP MLA sadhna singh threatened to journalist in chandauli

भाजपा विधायक ने पत्रकार को फोन पर दी धमकी, ऑडियो वायरल होने पर जताया खेद

Sat, 02 Jun 2018 02:13 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंदौली Updated Sat, 02 Jun 2018 02:13 PM IST
विज्ञापन
BJP MLA sadhna singh threatened to journalist in chandauli
प्रेसवार्ता करती साधना सिंह - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक विधायक ने एक पत्रकार को फोन पर धमकी दी। जब धमकी का ऑडियो वायरल हो गया तो विधायक ने पत्रकार को कही बातों पर खेद प्रकट किया। मामला चंदौली जिले का है।
विज्ञापन


मामले के अनुसार बीते दिनों हुई एक कंपनी में टेक्निकल इंचार्ज सपन डे की हत्या का खुलासा करते हुए पुलिस ने राकेश सिंह उर्फ डब्बू को मुख्य साजिशकर्ता बताया था। राकेश के भाजपा से जुड़ाव होने की भी चर्चा है।
विज्ञापन


उधर, एक पोर्टल पर इससे जुड़ी खबर एक स्वतंत्र पत्रकार ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दी थी। आरोप है कि मामले में भाजपा विधायक साधना सिंह ने पत्रकार को फोन करके धमकी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस धमकी का आडियो वायरल होने के बाद गुरुवार को पूर्व सांसद रामकिशुन ने कहा था कि भाजपा जनप्रतिनिधि अपराधियों को संरक्षण दे रहे हैं। जवाब में शुक्रवार को मुगलसराय विधायक साधना सिंह ने प्रेसवार्ता कर पत्रकार को कही बातों पर खेद प्रकट किया।

उन्होंने कहा कि प्रथम दृष्टया उन्हें लगा कि कोई व्यक्ति पत्रकार बनकर उनकी छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहा है। जब जानकारी मिली कि वह व्यक्ति स्वतंत्र पत्रकार हैं तो उन्होंने अगले दिन उनसे खेद प्रकट किया।


किसी भी अपराधी से उनका कोई वास्ता नहीं है। जनप्रतिनिधि होने के नाते कौन उनके साथ फोटो खिंचवा रहा है, यह जानकारी कर पाना मुश्किल होता है। साधना सिंह ने कहा कि इस प्रकरण को तूल देकर भाजपा के खिलाफ सपा साजिश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed