{"_id":"592d3f114f1c1bea53bdbb2d","slug":"bjp-mla-sadhna-singh-angry-on-drm","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा विधायक ने डीआरएम को हड़काया, समर्थक बोला- होश में बात करो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा विधायक ने डीआरएम को हड़काया, समर्थक बोला- होश में बात करो...
ब्यूरो,अमर उजाला,चंदौली
Updated Wed, 31 May 2017 10:46 AM IST
विज्ञापन
कूड़ा लेकर डीआरएम कार्यालय धमकी भाजपा विधायक साधना सिंह
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होश में बात में करिए, हैसियत में बात करिए, प्रधानमंत्री देश में सफाई कर रहा है... कुछ इन्ही अल्फाज में विधायक व उनके समर्थकों ने मंडलीय रेल प्रबंधक से बात की। विधायक एवं उनके समर्थक सोमवार की शाम गंदगी आदि समस्याओं को लेकर डीआरएम से मिलने पहुंचे।
डीआरएम जब आए तो विधायक साधना सिंह हाथ में घास व झाड़ झंखाड़ लिए कालोनियों में गंदगी के बाबत उनसे पूछताछ शुरू कर दी। जिस पर अन्य कार्यकर्ता भी उग्र हो गए और डीआरएम से उलझ गए। मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने भाजपा कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत कराया। विधायक ने गंदगी की शिकायत रेलमंत्री से किए जाने की बात कही।
मुगलसराय विधायक साधना सिंह शहर के कुछ कार्यकर्ताओं के साथ सोमवार की शाम यूरोपियन कालोनी पहुंची और गंदगी देख इसे डीआरएम को अवगत कराते हुए मौके पर आने को कहा। डीआरएम जब कार्य में व्यस्त होने के कारण मौके पर नहीं पहुंच सके तो विधायक साधना सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ डीआरएम कार्यालय पहुंच गए और वहां डीआरएम को नीचे बुलवाया।
विज्ञापन
डीआरएम के आते ही विधायक का पारा चढ़ गया और वे उन्हें घास, झाड़ एवं झंखाड़ दिखा कर प्रधानमंत्री के स्वच्छता अभियान की याद दिलाने लगी। डीआरएम जब उनकी बात का जवाब दे रहे थे तभी साथ में रहे राणा प्रताप सिंह ने बीच में बोलना चाहा तो डीआरएम ने उन्हें मना किया।
जिस पर राणा प्रताप आपे से बाहर हो गए और डीआरएम को होश में रहने की नसीहत देने लगे। मामल बढ़ता देख मौजूद सुरक्षाकर्मियों व रेलकर्मियों ने वहां से डीआरएम को कार्यालय भेज दिया। इसके बाद भाजपा कार्यकर्ता भी वापस लौट गए।
विधायक ने बताया कि कालोनी की समस्याओं को लेकर डीआरएम से मिलने गई थीं। डीआरएम नीचे आए लेकिन शिकायत सुने बिना ही लौट गए। डीआरएम की शिकायत रेल मंत्रालय में की जाएगी।