फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp mla attack on west bengal cm mamata banerjee in ballia

भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह बोले- मान जाएं ममता, नहीं तो चिदंबरम जैसा होगा हश्र

Sun, 15 Sep 2019 12:45 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बलिया Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Sun, 15 Sep 2019 12:45 PM IST
विज्ञापन
bjp mla attack on west bengal cm mamata banerjee in ballia
भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह। - फोटो : अमर उजाला

अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाले बलिया जिले के बैरिया से भाजपा विधायक सुरेंद्र सिंह एक बार फिर से चर्चा में हैं। इस बार उन्होंने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर हमला बोला है। उन्होंने ममता बनर्जी पर विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करने का आरोप लगाया है। साथ ही उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी अपनी भाषा बदल लें नहीं तो उनका भी हश्र कांग्रेस नेता पी चिदंबरम जैसा होगा।

विज्ञापन


भाजपा विधायक ने कहा कि ममता बनर्जी एक भारतीय हैं, इसलिए वह यहां रह सकती हैं। अगर वह देश-विरोधी भावनाओं से प्रभावित होंगी तो उन्हें सबक सिखाया जा सकता है।
विज्ञापन


भाजपा विधायक ने बैरिया में दो दिवसीय कृषि मेले के शुभारंभ के दौरान पत्रकारों से बातचीत की। पश्चिम बंगाल में राष्ट्रीय नागरिक पंजी (एनआरसी) के जरिए नागरिकता की पुष्टि कराने के सिलसिले में ममता के बयान पर सुरेंद्र सिंह ने कहा कि ममता विदेशी ताकतों के बल पर राजनीति करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि ममता बनर्जी भूल जाती हैं कि अब उनके बुरे दिन आने वाले हैं। अगर उन्होंने अपने भाव और भाषा नहीं बदली तो उनका हश्र भी कांग्रेस नेता पी चिदंबरम जैसा होगा। ममता को बांग्लादेशी घुसपैठियों के बल पर ही राजनीति करनी है तो उन्हें बांग्लादेश का प्रधानमंत्री बनना चाहिए। बंगाल में भगवान राम और हनुमान के रूप में अमित शाह और योगी आदित्यनाथ का प्रवेश हो गया है। अगले विधानसभा चुनाव में वहां सत्ता परिवर्तन निश्चित है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed