फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp Minister of State ravindra jaiswal upset Rahul ghandhi statement

UP: कांग्रेस की जमानत जब्त कराएगा देश का व्यापारी, राहुल गांधी के बयान पर भड़के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल

Fri, 03 May 2024 04:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 03 May 2024 04:23 PM IST
सार

Varanasi News: रविंद्र जायसवाल ने  कहा कि राहुल गांधी द्वारा व्यापारी और बनिया वर्ग पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का बदला देश का व्यापारी और बनिया वर्ग कांग्रेस की जमानत जब्त करवा कर लेगा।

विज्ञापन
bjp Minister of State ravindra jaiswal upset Rahul ghandhi statement
राज्य मंत्री (स्वतन्त्र प्रभार) रविंद्र जायसवाल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यमंत्री रविंद्र जायसवाल ने कहा कि देश का व्यापारी अब कांग्रेस की जमानत जब्त करवाएगा। लोकसभा चुनाव में अपनी हार को देखते हुए राहुल गांधी उलजुलूल बयान दे रहे हैं। वह मानसिक दिवालियापन के शिकायर हो चुके हैं, उनका इलाज जनता करेगी।
विज्ञापन


शुक्रवार को प्रेसवार्ता में रविंद्र जायसवाल ने कहा कि कहा कि राहुल गांधी द्वारा व्यापारी और बनिया वर्ग पर की गई अपमानजनक टिप्पणी का बदला देश का व्यापारी और बनिया वर्ग कांग्रेस की जमानत जब्त करवा कर लेगा। मैं देश के व्यापारी और बनिया वर्ग से अपील करता हूं कि कांग्रेस और उसके सहयोगी दलों को चुनाव में करारी हार देने के लिए एकजुट होकर बीजेपी के पक्ष में मतदान करें।
विज्ञापन


राजस्थान में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने विवादास्पद बयान देते हुए कहा था कि चोरी और मुनाफाखोरी देश के बनियों और व्यापारियों की आदत है। देश के किसानों की बर्बादी का मुख्य कारण भी बनिया और व्यापारी वर्ग ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed