भाजपा ने मनाई पूर्व PM की जयंती : वाराणसी के सभी बूथों पर हुआ आयोजन, दिलीप बोले- सुशासन के लिए किया काम
Varanasi News : वाराणसी के विभिन्न स्थानों पर भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता और पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के कृृतित्व पर विशेष चर्चा की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी शताब्दी वर्ष पर वाराणसी जिला एवं महानगर सहित काशी क्षेत्र के सभी 28087 बूथों पर अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। इस दाैरान उनके व्यक्तित्व कृतित्व पर चर्चा की गई। इसके पूर्व भाजपा कार्यालयों पर स्वच्छता अभियान चलाया एवं सुशासन यात्रा निकाली।
इस क्रम में भाजपा क्षेत्र अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कर्दमेश्वर मंडल के बूथ संख्या 169 व रोहनिया मंडल के बूथ संख्या 291 (रोहनिया क्षेत्रीय कार्यालय) पर भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के चित्र पर पुष्पार्चन किया एवं उनके व्यक्तित्व व कृतित्व पर चर्चा की।
दिलीप पटेल ने कहा कि भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री, अटलजी ने विचारधारा के प्रति समर्पण और मूल्य-आधारित राजनीति से देश में विकास और सुशासन के नए युग की शुरुआत की। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को कार्य संस्कृति बनाने वाले अटल बिहारी वाजपेई ने देश की सुरक्षा और जनकल्याण को सदैव सर्वोपरि रखा। राजनीतिक जीवन में शुचिता और आत्मसंयम से उन्होंने भाजपा को जनप्रिय बनाया।
कार्यकर्ताओं ने भी की विशेष चर्चा
कार्यकर्ताओं ने कहा कि लोकल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए अटलजी के नेतृत्व में NDA सरकार ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना जैसे कार्यक्रम शुरू किए। उनके शासन काल में दिल्ली मेट्रो शुरू हुई, जिसका विस्तार आज हमारी सरकार एक वर्ल्ड क्लास इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रॉजेक्ट के रूप में कर रही है। ऐसे ही प्रयासों से उन्होंने न सिर्फ आर्थिक प्रगति को नई शक्ति दी, बल्कि दूर-दराज के क्षेत्रों को एक दूसरे से जोड़कर भारत की एकता को भी सशक्त किया।
भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई के शताब्दी जन्म जयंती 'सुशासन दिवस' पर प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत निर्मित कोरौता (रामेश्वर मंडल-वाराणसी जिला) मार्ग पर सुशासन यात्रा निकाली गई। इस दौरान चौपाल आयोजित कर अटलजी व मोदीजी के सरकार की उपलब्धियों की चर्चा की गई तथा भाजपा कार्यकर्ता भानु शंकर पटेल के आवास पर निराश्रित लोगों में कंबल वितरण किया गया।
इनकी रही उपस्थिति
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष एवं एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा, राजेश राजभर, श्रीप्रकाश शुक्ला, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, सह प्रभारी संतोष सोलापुरकर, अनिल श्रीवास्तव, सुरेंद्र पटेल, मंडल अध्यक्ष राजेश कुमार पटेल, मंडल अध्यक्ष रोहनिया राजेश कुमार पटेल, मनीष सिंह, राजेश श्रीवास्तव,
राकेश राजभर आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।