फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   BJP Mandal president wife hanged herself took horrifying step after son birthday investigation

UP : भाजपा मंडल अध्यक्ष की पत्नी ने लगाया फंदा, बेटे के बर्थडे के एक दिन बाद उठाया खाैफनाक कदम; जांच शुरू

Sat, 07 Dec 2024 08:44 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sat, 07 Dec 2024 08:44 PM IST
सार

Varanasi News : विवाहिता की माैत की सूचना मिलते ही रामनगर थाने की पुलिस भाजपा कार्यकर्ता के घर पहुंच गई। उसकी शादी को अभी डेढ़ वर्ष ही हुए थे। दोनों का एक वर्ष का बेटा भी है। विवाहिता ने यह खाैफनाक कदम क्यों उठाया पुलिस इसकी तफ्तीश कर रही है। फिलहाल, उसकी लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

विज्ञापन
BJP Mandal president wife hanged herself took horrifying step after son birthday investigation
जांच में जुटी पुलिस। - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

रामनगर के मच्छरहट्टा वार्ड में विवाहिता साक्षी (24) ने शनिवार की शाम बंद कमरे में फांसी लगाकर जान दे दी। कानपुर की रहने वाली साक्षी की शादी फरवरी 2023 में मच्छरहट्टा निवासी भाजयुमो मण्डल अध्यक्ष अर्जुन शर्मा के साथ हुई थी। दोनों को एक वर्ष का बेटा विवान था, जिसका शुक्रवार को ही जन्मदिन मनाया गया था।

विज्ञापन


अर्जुन ने बताया कि शनिवार को सब कुछ ठीक था। देर शाम किसी कारण से घर से बाहर गया था। घर लौटा तो कमरा अंदर से बंद था। अप्रिय घटना की अनहोनी पर पुलिस को सूचना दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कैमरे की निगरानी में ताला तोड़ा तो साक्षी फंदे से लटक रही थी। उसकी मृत्यु हो गई थी।
विज्ञापन


साक्षी ने चादर का फंदा बनाकर पंखे से लटककर इहलीला समाप्त की थी। घटना के समय साक्षी की बहन अनन्या (10) घर के दूसरे कमरे में मौजूद थी। कमरा अंदर से बंद होने के कारण अनन्या को कोई जानकारी नही हो सकी। मौके पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल की जांच कर साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस की सूचना पर परिजन कानपुर से चल चुके थे। उनके आने के बाद ही कारणों की जानकारी हो सकेगी। फिलहाल, पुलिस ने साक्षी के शव को मर्चरी में भिजवा दिया है। रविवार को साक्षी का पोस्टमार्टम होगा। मौके पर एसीपी दशाश्वमेघ प्रज्ञा पाठक ने जांच कर घटना के बाबत अनन्या से जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed