फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp leader scarpio enter into railway crossing gate

फाटक बंद होने के दौरान भाजपा नेता की स्कार्पियो रेलवे ट्रैक में घुसी, हादसा टला

Fri, 28 Jul 2017 10:39 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 28 Jul 2017 10:39 AM IST
विज्ञापन
bjp leader scarpio enter into railway crossing gate
फाटक बंद होने के दौरान भाजपा नेता के चालक ने जबरन घुसाया वाहन - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के जंसा थाना क्षेत्र अंतर्गत चौखंडी रेलवे क्रासिंग पर गुरुवार दोपहर बड़ा हादसा टल गया। दरअसल, भदोही से वाराणसी जा रही मालगाड़ी के आने की सूचना पर गेटमैन ने रेलवे फाटक बंद किया था।
विज्ञापन


इसी दौरान रामेश्वर की तरफ से जा रहे जौनपुर के भाजपा नेता नितिन पाठक का चालक स्कार्पियो लेकर तेजी से रेलवे ट्रैक की तरफ बढ़ा और फाटक से जा टकराया।
आननफानन में मालगाड़ी को आउटर पर रुकवाया गया और स्कार्पियो को जंसा पुलिस ने कब्जे में लेते हुए घटना के संबंध में जीआरपी भदोही को जानकारी दी। चौखंडी रेलवे क्रासिंग के गेटमैन चंद्रभान तिवारी ने बताया कि मालगाड़ी के आने की सूचना पर वह फाटक बंद कर रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान स्कार्पियो सवार जबरन गेट खुलवाने लगे और मना करने पर मारपीट पर आमादा हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही चौखंडी रेलवे स्टेशन अधीक्षक एसएन पटेल और जंसा थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि मालगाड़ी को आउटर पर रोक दिया गया था वरना बड़ा हादसा हो सकता था। वहीं, जंसा थानाध्यक्ष ने कहा कि मामला जीआरपी के क्षेत्राधिकार का है। इसलिए स्कार्पियो को कब्जे में लेकर भदोही जीआरपी को घटना की जानकारी दे दी गई है।

कार की टक्कर से पूर्व बार अध्यक्ष घायल

फूलपुर के चुप्पेपुर निवासी व तहसील बार एसोसिएशन पिंडरा के पूर्व बार अध्यक्ष राजनारायण पटेल (55) बुधवार की रात कार की टक्कर से घायल हो गए। गंभीर हाल में उन्हें बीएचयू ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। बताया जाता है कि राजनारायण पटेल बाइक से अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बाबतपुर एयरपोर्ट तिराहे पर तेज रफ्तार कार ने उनकी बाइक पर जोरदार टक्कर मारी। वहीं, घटना की जानकारी मिलने पर गुरुवार को पिंडरा तहसील के अधिवक्ताओं ने संवेदना व्यक्त करते हुए 42 हजार रुपये की आर्थिक मदद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed