{"_id":"599dc0e14f1c1b76568b45f8","slug":"bjp-leader-om-mathur-says-that-all-seats-win-in-next-parliamentry-election","type":"story","status":"publish","title_hn":"ओम माथुर का दावा- 2014 में जो सीटें नहीं जीते, 2019 के चुनाव में उसे भी जीतेंगे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ओम माथुर का दावा- 2014 में जो सीटें नहीं जीते, 2019 के चुनाव में उसे भी जीतेंगे
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Thu, 24 Aug 2017 10:45 AM IST
विज्ञापन
भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भदोही में आयोजित ‘संकल्प से सिद्धि’ कार्यक्रम में शामिल होने के लिए बुधवार को यहां आए भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम माथुर ने कहा कि तीन तलाक पर आया सुप्रीम कोर्ट का फैसला महिलाओं की गरिमा और उनके स्वाभिमान-सम्मान को ऊंचा उठाने वाला है।
मुस्लिम बहनें इसे लेकर लंबे समय से लड़ाई लड़ रही थीं। सरकार आगामी छह माह में इस पर कानून बनाएगी। कामन सिविल कोड का सवाल यह कहते हुए टाल गए कि यह संविधान से बंधी चीजें हैं। दावा किया कि भाजपा 2019 में 2014 के चुनाव के मुकाबले अधिक सीटें जीतेगी। 2014 में जो सीटें नहीं जीते, 2019 के चुनाव में उसे भी जीतेंगे ।
कैंट स्थित एक होटल में पत्रकारों से मुखातिब ओम माथुर ने कहा कि बीते लोकसभा चुनाव में जो सीटें भाजपा नहीं जीत पाई थी, वह भी इस जीतेगी। मिशन 2019 के तहत बूथ समितियों को मजबूत बनाया जा रहा है।
विज्ञापन
‘संकल्प से सिद्धि’ के बारे में कहा कि जिस प्रकार से अंग्रेजों भारत छोड़ो का देशव्यापी आंदोलन चला था। उसी प्रकार यह कार्यक्रम देश भर में चलाया जा रहा है। इसमें देशवासी भ्रष्टाचार के खात्मे और स्वच्छता का संकल्प लेंगे।
रेल दुर्घटनाओं पर कहा कि आजादी के बाद ऐसा पहली बार हुआ कि बड़े अधिकारियों पर कार्रवाई हुई। स्वच्छता की बदहाली के सवाल पर कहा कि 70 साल की गंदगी तीन साल में साफ नहीं होगी।
इस दौरान भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री रत्नाकर ने बताया कि वाराणसी में संकल्प से सिद्धि का कार्यक्रम 29 अगस्त को होगा। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल इसमें शिरकत करेंगे।