{"_id":"5c7a9f4dbdec2253344394fd","slug":"bjp-leader-lay-on-road-for-justice-in-jaunpur","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"जौनपुर : पुलिस से नहीं मिला न्याय तो सड़क पर लेट गईं भाजपा नेत्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जौनपुर : पुलिस से नहीं मिला न्याय तो सड़क पर लेट गईं भाजपा नेत्री
Sat, 02 Mar 2019 08:50 PM IST
Sayali Maurya
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
Published by: Sayali Maurya
Updated Sat, 02 Mar 2019 08:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जौनपुर के खुटहन क्षेत्र के सम्मनपुर गांव निवासी भाजपा नेत्री सरिता तिवारी की शुक्रवार को भूमि विवाद में पड़ोसियों ने पिटाई कर दी थी। उनकी चेन छीन ली और कमरे में घंटों बंद रखा। नेत्री फोन करने के डेढ़ घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बिना कार्रवाई किए लौट गई। इससे नेत्री का पारा सातवें आसमान पर चढ़ गया।
इससे आक्रोशित सरिता ने महिलाओं के साथ थाने पर हंगामा कर दिया और सड़क पर लेट कर जाम लगा दिया। इससे शाहगंज-प्रयागराज मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। दो घंटे बाद पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लिया और महिला को मेडिकल के लिए भेजवाकर मामला शांत कराया।
सरिता तिवारी अपने पति बृजेश तिवारी के साथ कानपुर में रहती है। मगर वह बदलापुर विधानसभा क्षेत्र से टिकट की दावेदार थीं। उनके पति आरएसएस से लंबे समय से जुड़े हैं। वे अपनी ससुराल में मकान बनवा रही हैं। उस भूमि को लेकर उनका पड़ोसियों से विवाद है। आरोप है कि शुक्रवार सुबह वह चहारदीवारी के भीतर बैठी थीं।
विज्ञापन
तभी पड़ोसी युवक ने उन पर लाठी से हमला कर दिया। गले से सोने की चेन छीन ली। बगल मकान की छत से महिलाओं ने भी उन पर पत्थर फेंके। बचने को वह कमरे में भागीं और भीतर से दरवाजा बंद कर लिया। हमलावरों ने बाहर से दरवाजा बंद कर दिया। सरिता ने खुटहन एवं यूपी 100 पुलिस को फोन कर सूचना दी पर पुलिस डेढ़ घंटे बाद पहुंची।

आरोप है कि पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की
पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। विरोधियों से बात कर लौट आई। इस पर सरिता समर्थकों के साथ थाने पहुंची और वहां सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ शाहगंज अजय श्रीवास्तव ने समझाबुझा कर शांत कराया।
सीओ ने बताया कि भाजपा नेत्री ने तीन महिलाओं सहित आठ लोगों पर मारने पीटने एवं चेन लूटने का आरोप लगाया है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। वह सड़क पर लेटकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। उन्हें मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा गया और कुछ लोगों को हिरासत में लिया गया है।