फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   bjp foundation day celebrated in varanasi

भाजपा स्थापना दिवस पर मंदिरों और महापुरुषों की प्रतिमाओं की साफ-सफाई

Fri, 07 Apr 2017 01:20 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Fri, 07 Apr 2017 01:20 AM IST
विज्ञापन
bjp foundation day celebrated in varanasi
पार्टी कार्यकर्ताओं ने दो घंटे चलाया स्वच्छता अभियान - फोटो : अमर उजाला
भाजपा का 38वां स्थापना दिवस गुरुवार को वाराणसी जिले भर में कार्यकर्ताओं ने मनाया। महानगर के सभी 11 मंडल के 96 सेक्टरों में विभिन्न कार्यक्रमों के जरिए लोगों को पार्टी की रीति-नीति के बारे में बताया गया। सभी सेक्टरों के मंदिरों और महापुरुषों की प्रतिमाओं के समीप दो घंटे स्वच्छता अभियान चलाया गया।
विज्ञापन


कार्यकर्ताओं ने जुलूस भी निकाला। नदेसर में हनुमान मंदिर की स्वच्छता महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने की। कार्यकर्ताओं ने मिठाइयां भी बांटीं। भाजपा जिला इकाई की ओर से 15 मंडलों के 178 सेक्टरों में कार्यक्रम हुए।
विज्ञापन


जिलाध्यक्ष सहित सभी सदस्यों ने स्वच्छता अभियान चलाया और पार्टी की उपलब्धियां बताईं। भाजपा अंत्योदय प्रकोष्ठ के अनूप जायसवाल ने कोदई चौकी दलित बस्ती में साफ सफाई की।  अजगरा विधानसभा के चोलापुर मंडल में विधायक कैलाश नाथ सोनकर ने भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय और डॉ. हेडगेवार के चित्र पर माल्यार्पण किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


महापौर राम गोपाल मोहले की अध्यक्षता में गुरुवार को नगर निगम के भाजपा पार्षदों ने स्थापना दिवस मनाया। संकल्प लिया गया कि छह से 14 अप्रैल तक डॉ. अंबेडकर की जयंती तक सभी वार्ड में केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं के प्रति लोगाें को जागरूक किया जाएगा।  

सेवापुरी ब्लॉक के सभी 13 भाजपा सेक्टर प्रमुखों ने अपने-अपने क्षेत्रो में भाजपा का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। 

रामनगर में भाजपा कार्यकर्ताओं ने निकाला जुलूस

bjp foundation day celebrated in varanasi
धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस - फोटो : अमर उजाला
भाजपा कार्यकर्ताओं ने रामनगर स्थित रामपुर शायर माता मंदिर पर डा. अनुपम गुप्ता की अगुवाई में स्वच्छता अभियान चलाया। सीहाबीर मंदिर पर नगर अध्यक्ष राजेंद्र शंकर सिंह के नेतृत्व में स्वच्छता अभियान चलाया। पंचवटी स्थित गंगा लालन से वाहन जुलूस निकाला। जुलूस शास्त्री प्रतिमा पर पहुंचकर माल्यार्पण करने के बाद समाप्त हुआ। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed