{"_id":"5b043c414f1c1bd8408b72d1","slug":"bjp-former-district-president-arrest-in-rape-case","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का पूर्व जिलाध्यक्ष विवाहिता से रेप के आरोप में गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का पूर्व जिलाध्यक्ष विवाहिता से रेप के आरोप में गिरफ्तार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Wed, 23 May 2018 10:33 AM IST
विज्ञापन
कन्हैयालाल मिश्रा
- फोटो : facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वाराणसी कैंट स्टेशन के पास एक लॉज में विवाहिता से दुराचार के आरोप में मंगलवार को भदोही के भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष कन्हैयालाल मिश्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। आरोप है कि कोलकाता निवासी विवाहिता को कन्हैयालाल ने नौकरी दिलाने का झांसा देकर सत्संग लॉज में बुलाया था।
इस दौरान उसने विवाहिता से दुराचार किया। उसके चंगुल से छूटकर विवाहिता ने शोर मचाया तो बगल के कमरे में मौजूद शख्स और होटल स्टाफ भागकर मौके पर आए और सूचना पुलिस को दी। आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने विवाहिता को मेडिकल मुआयना के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया।
कैंट रेलवे स्टेशन के समीप इंग्लिशिया लाइन में भाजपा पार्षद सुशील गुप्ता का सत्संग लॉज है। भदोही जिले के ज्ञानपुर थाना अंतर्गत झिंगुरपुर गांव निवासी कन्हैयालाल मिश्रा यहां अक्सर आता-जाता था।
विज्ञापन
पूर्व में भदोही भाजपा का जिलाध्यक्ष रहा कन्हैयालाल मंगलवार की दोपहर एक महिला के साथ लॉज में पहुंचा। लॉज मैनेजर को बताया कि बेटी का इलाज कराने वह बनारस आया है और उसे एक कमरा चाहिए। इसके बाद कन्हैयालाल और महिला लॉज के कमरा नंबर 61 में चले गए।
कुछ देर बाद महिला की चीख-पुकार सुनकर बगल के कमरे में मौजूद शख्स ने दरवाजा खटखटाया। दरवाजा न खुलने पर उसने लॉज मैनेजर को जानकारी दी। पीड़िता ने बताया कि वो कोलकाता की रहने वाली है और पांडेयपुर क्षेत्र में अपनी मौसेरी बहन के यहां ठहरी हुई है।
पिछले छह-सात महीने से मोबाइल पर बातचीत के दौरान उसे कन्हैयालाल ने नौकरी दिलाने का वादा किया और फिर लॉज में बुलाया था। इस बारे में सिगरा इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर दुराचार सहित अन्य आरोपों में मुकदमा दर्ज कर आरोपी कन्हैयालाल मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया गया है।

भाजपा नेता का नाम आने पर पुलिस पूरी तरह से बैकफुट पर
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के साथ कन्हैयालाल मिश्रा
- फोटो : अमर उजाला
दुराचार का मामला भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष से जुड़ा होने के कारण सिगरा पुलिस पूरी तरह से बैकफुट पर नजर आई। हालत यह रही कि पहले तो मामले को रफादफा करने की कोशिश की गई लेकिन पीड़िता पीछे हटने को तैयार न हुई तो पुलिस को कन्हैयालाल को गिरफ्तार करना पड़ा।
मुकदमा दर्ज होने के बाद सिगरा इंस्पेक्टर सतीश सिंह से आरोपी का नाम-पता पूछा गया तो उनका जवाब चौंकाने वाला था। कहा कि ‘भैया, दुराचार के आरोपी का नाम पुलिस नहीं बताती है...।’
इस पर उन्हें बताया गया कि ऐसे मामलों में तो सिर्फ पीड़िता और नाबालिग आरोपी की पहचान सार्वजनिक नहीं की जाती। ऐसे में आरोपी का नाम बताने में पुलिस को क्या दिक्कत है इस पर कुछ देर सोचने के बाद कहा कि ‘हां एक कन्हैयालाल मिश्रा गिरफ्तार हैं और कोई बहुत खास मामला नहीं है।’